कुंदन कुमार/पटना। राजधानी पटना आज पूरी तरह से राममय हो गई है। रामनवमी के पावन अवसर पर शहर के प्रसिद्ध डाकबंगला चौराहा पर आस्था का महाकुंभ देखने को मिल रहा है। इस वर्ष की शोभायात्रा बेहद खास है, जहां कुल 52 झांकियां अपनी भव्यता बिखेरते हुए गुजर रही हैं। अनुमान है कि इस उत्सव में शामिल होने के लिए करीब 7 लाख श्रद्धालु जुट सकते हैं।
CM नीतीश कुमार और दिग्गज नेताओं ने किया उद्घाटन
इस धार्मिक उत्सव की गरिमा बढ़ाने के लिए बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार अपने पुत्र निशांत कुमार के साथ डाकबंगला चौराहा पहुंचे। उनके साथ उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और बीजेपी नेता नितिन नवीन भी मौजूद रहे। सभी नेताओं ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर रथयात्रा का विधिवत उद्घाटन किया। मुख्यमंत्री ने वहां मौजूद श्रद्धालुओं का अभिवादन किया और कुछ समय रुकने के बाद रवाना हुए।
आकर्षण का केंद्र: 25 फीट ऊंची प्रतिमाएं
डाकबंगला के रामचौक को इस बार अभूतपूर्व तरीके से सजाया गया है। पहली बार यहां भगवान श्रीराम, भगवान शिव और वीर हनुमान की 20 से 25 फीट ऊंची विशाल प्रतिमाएं स्थापित की गई हैं। फाइबर और मिट्टी से निर्मित ये प्रतिमाएं इतनी सजीव हैं कि भक्त इन्हें देखते ही मंत्रमुग्ध हो रहे हैं।
मनोज तिवारी के भजनों से गूंजा परिसर
शोभायात्रा के दौरान सांस्कृतिक रंग भरने के लिए प्रसिद्ध गायक और सांसद मनोज तिवारी ने भी अपनी उपस्थिति दर्ज कराई। उनके द्वारा गाए गए राम भजनों ने पूरे वातावरण को भक्ति के रस में डुबो दिया, जिससे श्रद्धालुओं का उत्साह दोगुना हो गया। सुरक्षा और सुविधा को देखते हुए पूरे इलाके में पुख्ता इंतजाम किए गए हैं।
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें English में पढ़ने यहां क्लिक करें
- खेल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
- मनोरंजन की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए क्लिक करें

