पटना। भोजपुरी इंडस्ट्री के ‘पावर स्टार’ पवन सिंह इन दिनों लगातार सुर्खियों में बने हुए हैं। हाल ही में उन्होंने अपने एक बयान और एक नए रियलिटी शो में धमाकेदार एंट्री को लेकर सबका ध्यान खींचा है। मंच से अक्षरा सिंह से माफी मांगने के बाद अब उनका नया रूप दर्शकों के सामने आया है, जो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

विदेशी हसीना संग मस्ती

​पवन सिंह ने हाल ही में रियलिटी शो ‘राइज एंड फॉल सीजन 2’ में शानदार एंट्री की है। शो के सामने आए नए प्रोमो में पवन सिंह पेंटहाउस में कदम रखते ही नजर आ रहे हैं। उन्होंने आते ही अपने सुपरहिट गानों ‘राजा जी’ और ‘आई नहीं’ पर जबरदस्त डांस किया।
​इस दौरान उनके साथ विदेशी मॉडल और हसीना इरीना ने भी जमकर ठुमके लगाए। पवन सिंह और इरीना की यह मस्ती दर्शकों को खूब पसंद आ रही है। इतना ही नहीं, इरीना ने शो के दौरान भोजपुरी डायलॉग भी बोला, जिसने महफिल में चार चांद लगा दिए। पेंटहाउस के बाद पवन सिंह बेसमेंट में गए और वहां काम करने वाले वर्कर्स के साथ भी काफी वक्त बिताया।

​पवन सिंह का खुलासा

​वर्कर्स के साथ बातचीत के दौरान पवन सिंह ने अपने शुरुआती दिनों को याद करते हुए एक दिलचस्प खुलासा किया। उन्होंने बताया कि अपने करियर की शुरुआत में जब वो फिल्मों में आए थे, तब किसी भी हीरोइन का हाथ पकड़ने या उन्हें छूने में उनके हाथ कांपते थे और उन्हें बहुत घबराहट होती थी। लेकिन वक्त के साथ उन्होंने खुद को बदला और आज वो पूरी तरह कॉन्फिडेंट हैं। इसके साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि अब वो लड़कियों से बहुत कम बातचीत करते हैं।

​कुछ दिन पहले अक्षरा सिंह से मंच पर मांगी थी माफी

​यह पूरा विवाद और चर्चा तब और बढ़ गई जब कुछ दिन पहले नवरात्र के दौरान बिहार के मुंगेर में एक कार्यक्रम के दौरान पवन सिंह ने खुले मंच से अक्षरा सिंह का जिक्र किया। मंच से उन्होंने कहा था-

​”अक्षरा सिंह मेरा बाबू है, मेरा बच्चा है… उनके पिताजी हमारे भइया हैं, उनकी माताजी मेरी भाभी हैं। मैंने सॉरी बोला ना… अब एक बार चारों तरफ ताली बजाओ!”

​पवन सिंह के इस बयान के बाद पंडाल में मौजूद दर्शकों ने जमकर तालियां बजाईं। इस माफी और बयान के बाद से ही सोशल मीडिया पर दोनों कलाकारों को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं शुरू हो गई हैं। जहां एक तरफ फैंस उनके इस कदम की सराहना कर रहे हैं, वहीं दूसरी तरफ सोशल मीडिया यूजर्स इस पर मजेदार और तीखे कमेंट्स भी कर रहे हैं। एक यूजर ने तो यहां तक लिख दिया कि अब ज्योति भाभी का क्या होगा। बहरहाल, पवन सिंह का यह अंदाज और उनके खुलासे इस समय इंटरनेट पर छाए हुए हैं।