नितिन नामदेव, रायपुर। छत्तीसगढ़ में जल जीवन मिशन के तहत काम करने वाले ठेकेदारों ने बकाया भुगतान को लेकर सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। राजधानी रायपुर में आज प्रदेशभर से आए ठेकेदारों ने एकजुट होकर विरोध प्रदर्शन किया। इस प्रदर्शन का अंदाज भी कुछ अलग रहा। ठेकेदार आधे कपड़े पहनकर सड़कों पर लोगों से भीख मांगते नजर आए।


5 हजार करोड़ भुगतान लंबित
ठेकेदारों का दावा है कि जल जीवन मिशन के तहत किए गए कार्यों का करीब 5 हजार करोड़ रुपये का भुगतान लंबित है। उनका कहना है कि पाइपलाइन बिछाने से लेकर घरों तक पानी पहुंचाने का काम उन्होंने पूरा कर दिया है, लेकिन अब तक उन्हें अपने काम का भुगतान नहीं मिला है।

ठेकेदारों ने सरकार से सभी लंबित बिलों का तत्काल निराकरण करने और बकाया भुगतान के लिए निश्चित समय-सीमा घोषित करने की मांग की है। उनका कहना है कि अब उन्हें आश्वासन नहीं, बल्कि अपना बकाया भुगतान चाहिए।
ठेकेदारों ने दी चेतावनी
ठेकेदारों ने चेतावनी दी है कि यदि उनकी मांगें पूरी नहीं की गई, तो अगले चरण में प्रदेशव्यापी आंदोलन करते हुए भाजपा कार्यालय का घेराव किया जाएगा।
देखिये वीडियो-
Lalluram.Com के व्हाट्सएप चैनल को Follow करना न भूलें.
https://whatsapp.com/channel/0029Va9ikmL6RGJ8hkYEFC2H

