PBKS vs RR IPL 2026: आईपीएल 2026 के 40वें मुकाबले में पंजाब किंग्स (PBKS) और राजस्थान रॉयल्स (RR) के बीच न्यू चंडीगढ़ के महाराजा यादवेंद्र सिंह स्टेडियम में मैच खेला गया। इस मुकाबले में पंजाब किंग्स को सीजन की पहली हार का सामना करना पड़ा। मंगलवार को खेले गए इस मैच में राजस्थान रॉयल्स ने 6 विकेट से शानदार जीत दर्ज की। राजस्थान ने 223 रनों का लक्ष्य 19.2 ओवर में 4 विकेट खोकर हासिल कर लिया।

पंजाब की पारी, प्रभसिमरन और स्टोइनिस के अर्धशतक

पहले बल्लेबाजी करने उतरी पंजाब की शुरुआत तेज रही। टीम की ओर से प्रियांश आर्य ने 29 रन बनाए। इसके बाद प्रभसिमरन सिंह ने 59 रनों की अहम पारी खेली। मिडिल ऑर्डर में कूपर कोनोली (30 रन) और कप्तान श्रेयस अय्यर (30 रन) ने पारी को संभाला। अंत में मार्कस स्टोइनिस (Marcus Stoinis) ने तूफानी बल्लेबाजी करते हुए सिर्फ 22 गेंदों में नाबाद 62 रन ठोक दिए, जिसमें 4 चौके और 6 छक्के शामिल रहे। सूर्यांश शेडगे 3 रन बनाकर नाबाद रहे।

राजस्थान की ओर से यशराज पुंजा सबसे सफल गेंदबाज रहे, जिन्होंने 2 विकेट लिए। वहीं जोफ्रा आर्चर और नंद्रे बर्गर को 1-1 विकेट मिला।

राजस्थान की दमदार रनचेज, जायसवाल और फरेरा ने लगाई फिफ्टी

223 रन के बड़े लक्ष्य का पीछा करते हुए राजस्थान रॉयल्स ने आक्रामक शुरुआत की। यशस्वी जयसवाल (Yashasvi Jaiswal) ने 27 गेंदों में 51 रन की तेज पारी खेली, जबकि वैभव सूर्यवंशी ने 16 गेंदों में 43 रन बनाकर टीम को मजबूत शुरुआत दिलाई। मध्यक्रम में रियान पराग (29 रन) और ध्रुव जुरेल (16 रन) ने योगदान दिया। अंत में डोनोवन फरेरा ने 26 गेंदों में नाबाद 52 रन बनाकर मैच को राजस्थान के पक्ष में खत्म किया। शुभम दुबे 31 रन बनाकर नाबाद रहे।

पंजाब की ओर से युजवेंद्र चहल ने 3 विकेट झटके। वहीं अर्शदीप सिंह ने एक विकेट हासिल किया, लेकिन अन्य गेंदबाज महंगे साबित हुए।

सीजन में पंजाब की पहली हार

इस जीत के साथ राजस्थान रॉयल्स ने शानदार प्रदर्शन किया, वहीं पंजाब किंग्स को इस सीजन में पहली हार का सामना करना पड़ा।

दोनों टीमों की प्लेइंग 11

पंजाब किंग्स (PBKS)

प्रभसिमरन सिंह (विकेटकीपर), प्रियांश आर्य, श्रेयस अय्यर (कप्तान), कूपर कोनोली, सूर्यांश शेडगे, नेहल वढेरा, मार्कस स्टोइनिस, मार्को जानसन, लॉकी फर्ग्यूसन, अर्शदीप सिंह, युजवेंद्र चहल

इम्पैक्ट प्लेयर: हरप्रीत बरार

राजस्थान रॉयल्स (RR)

वैभव सूर्यवंशी, यशस्वी जयसवाल, ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), रियान पराग (कप्तान), डोनोवन फरेरा, रवींद्र जडेजा, दासुन शनाका, जोफ्रा आर्चर, नंद्रे बर्गर, ब्रिजेश शर्मा, यश राज पुंजा

इम्पैक्ट प्लेयर्स : शुभम दुबे

Lalluram.Com के व्हाट्सएप चैनल को Follow करना न भूलें.
https://whatsapp.com/channel/0029Va9ikmL6RGJ8hkYEFC2H