PBKS vs SRH IPL 2026: आईपीएल में आज डबल हेडर मैच खेले जा रहे हैं। दिन के पहले और सीजन के 17वें मैच में सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) ने पंजाब किंग्स (PBKS) के सामने जीत के लिए 220 रन का बड़ा लक्ष्य रखा है। महाराजा यादवेंद्र सिंह इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेले जा रहे इस मुकाबले में पंजाब के कप्तान श्रेयस अय्यर ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया था।
बता दें कि पहले बल्लेबाजी करते हुए हैदराबाद ने निर्धारित 20 ओवर में 6 विकेट के नुकसान पर 219 रन का मजबूत स्कोर खड़ा किया। टीम को धमाकेदार शुरुआत सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा और ट्रेविस हेड ने दिलाई। दोनों ने पावरप्ले में ही आक्रामक बल्लेबाजी करते हुए 6 ओवर में 105 रन जोड़ दिए, जो इस सीजन का सबसे बड़ा पावरप्ले स्कोर भी रहा।
अभिषेक शर्मा ने शानदार फॉर्म जारी रखते हुए सिर्फ 28 गेंदों पर 78 रन की तूफानी अर्धशतकीय पारी खेली, जिसमें 5 चौके और 8 छक्के शामिल रहे। वहीं, ट्रेविस हेड ने 38 रन का उपयोगी योगदान दिया। मध्यक्रम में हेनरिक क्लासेन ने 39 रन बनाए, जबकि कप्तान ईशान किशन ने 29 रन जोड़कर टीम को मजबूत स्थिति में पहुंचाया। अंत में सलील अरोड़ा ने 18 रन का योगदान दिया।
पंजाब की ओर से गेंदबाजी में अर्शदीप सिंह और शशांक सिंह ने 2-2 विकेट झटके, जबकि जेवियर बार्टलेट को 1 सफलता मिली।
अब मुकाबला जीतने के लिए पंजाब किंग्स को 220 रन का चुनौतीपूर्ण लक्ष्य हासिल करना होगा, जिसके लिए टीम को मजबूत शुरुआत और मध्यक्रम से बड़ी पारियों की जरूरत होगी। मुकाबले का रोमांचक अंत होने की पूरी उम्मीद है।
PBKS और SRH की संभावित प्लेइंग-11

पंजाब किंग्स (PBKS)
प्रभसिमरन सिंह (विकेटकीपर), श्रेयस अय्यर (कप्तान), कूपर कोनोली, नेहाल वढेरा, शशांक सिंह, मार्कस स्टोयनिस, मार्को यानसन, जेवियर बार्टलेट, विजयकुमार वैशाख, अर्शदीप सिंह, युजवेंद्र चहल
इम्पैक्ट प्लेयर: प्रियांश आर्य
सनराइजर्स हैदराबाद (SRH)
ट्रैविस हेड, अभिषेक शर्मा, ईशान किशन (कप्तान, विकेटकीपर), हेनरिक क्लासेन, लियाम लिविंगस्टोन, अनिकेत वर्मा, नीतीश कुमार रेड्डी, हर्ष दुबे, शिवांग कुमार, हर्षल पटेल, जयदेव उनादकट, ईशान मलिंगा
इम्पैक्ट प्लेयर: अभिषेक शर्मा
कहां देख सकेंगे लाइव मैच?
आईपीएल 2026 के प्रसारण अधिकार स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क के पास हैं, जहां दर्शक टीवी पर इस मैच का सीधा प्रसारण दोपहर 3:30 बजे से देख सकते हैं। वहीं, लाइव स्ट्रीमिंग के लिए मुकाबला जियोहॉटस्टार ऐप पर उपलब्ध रहेगा। इसके अलावा, आप लल्लूराम डॉट कॉम पर भी मैच के लाइव अपडेट्स देख सकते हैं।
Lalluram.Com के व्हाट्सएप चैनल को Follow करना न भूलें.
https://whatsapp.com/channel/0029Va9ikmL6RGJ8hkYEFC2H

