नितिन नामदेव, रायपुर। भाजपा की तिरंगा यात्रा को लेकर सियासत शुरू हो गई है। PCC चीफ दीपक बैज ने कहा है कि जो तिरंगा के तीनों रंगों को अशुभ मानती थी, जो लोग आजादी के बाद तिरंगा नहीं फहराया, जो अंग्रेजों की दलाली करते थे, अंग्रेजों की सेना में अपने लोगों की भर्ती करने वाले थे आज वो तिरंगा यात्रा निकालकर देश के लोगों को देशभक्ति का पाठ पढ़ा रहे हैं। BJP और RSS ने तिरंगा झंडा को कभी नहीं स्वीकारा था। उनकी शाखा में देशभक्ति का पाठ पढ़ा रहे हैं। भाजपा के लोगों को अपने इतिहास को याद करना चाहिए। बैज ने कहा, भाजपाई अपने कर्मों का पाप धोने तिरंगा यात्रा निकाल रहे हैं।

दीपक बैज ने कहा, आदिवासी दिवस पर बीजेपी नेताओं ने बधाई नहीं दी। आदिवासी दिवस में सभी लोगों ने मिलकर कार्यक्रम में शामिल होकर आदिवासी दिवस मनाया है। सवाल यह है कि छत्तीसगढ़ में बीजेपी के आदिवासी नेता, चुने हुए मंत्री और देश की राष्ट्रपति और छत्तीसगढ़ के आदिवासी सीएम का बधाई संदेश नहीं आया है। 2023 के पहले यही नेता सरकार बनने के पहले आदिवासियों को बधाई देते थे, आज बधाई नहीं दे रहे हैं।

बैज ने कहा, सरकार और आदिवासी नेता को बताना चाहिए कि क्या बीजेपी सरकार आदिवासी एकता और अखंडता को तोड़ना चाहती है इसलिए आदिवासी दिवस का बधाई नहीं दे रहे हैं। बृजमोहन अग्रवाल को देखें, जो आदिवासी नहीं है फिर भी उन्होंने बधाई दी है। ये भाईचारा है, एकता है।

झीरम घाटी नक्सली हमला मामले में बैज ने उठाये सवाल

दीपक बैज ने कहा, झीरम घाटी नक्सली हमला मामले में NIA कोर्ट में आज अंतिम सुनवाई है। बैज ने सरकार पर सवाल खड़े करते हुए कहा, झीरम घाटी घटना में अगर आज आखिरी सुनवाई हो रही है, शहीद परिवार न्याय चाहता है। क्या सच्चाई सामने आ पाएगी। बीजेपी सरकार में वो घटना घटी थी। क्या सरेंडर नक्सलियों से पूछताछ हुई? क्या तत्कालीन सरकार के लोगों का नाम आएगा?

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m