कर्ण मिश्रा, ग्वालियर। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी बुधवार को ग्वालियर पहुंचे। जहां उन्होंने प्रदेश सरकार पर शीतला मंदिर हादसे को लेकर निशाना साधा। साथ ही हादसे में जान गवाने वाले मृतक लोगों के परिवार से मुलाकात भी की। इसके अलावा उन्होंने केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया और संघ प्रमुख मोहन भागवत को लेकर भी तीखा जुबानी हमला किया है।
शीतला मंदिर हादसे को लेकर जीतू पटवारी ने कहा कि ” हमारी जो सरकार है असल में सामूहिक हत्याकांड की महारत हासिल हो गई है। इस सरकार में लगातार सामूहिक हत्याएं क्या होती है इसका विश्व रिकॉर्ड बना दिया है। 26 बच्चों की कफ सिरप की वजह से सामूहिक मौत हुई थी, फिर सागर में जहरीली शराब कांड में लोगों की मौत हुई, उसके पहले भिंड में 15-17 लोग जहरीली शराब से मर गए थे। फिर इंदौर में जहरीले पानी से 36 लोगों की हत्या कर दी गई और अब एक्सीडेंट से मौते हुई। इंदौर में एयरपोर्ट रोड पर हादसा हुआ इसको लेकर एडवाइजरी जारी हुई थी, किसी भी जिले के कलेक्टर एसपी की जिम्मेदारी होगी, यदि कोई इस तरह का हादसा होता है, तत्काल कलेक्टर एसपी को पद मुक्त किया जाएगा।
पीसीसी चीफ ने उठाए ये सवाल
पटवारी ने कहा कि इसके बाद शीतला मंदिर में इस तरह की दुर्घटना होना, लोगों की जान जाना गलत है, केवल संवेदनाएं व्यक्त करने के साथ लोगों को किस तरह से इस परिस्थिति में लोगों को सजा मिली चाहिए, सरकार की गंभीरता नजर नहीं आई है। इतनी भारी भीड़ में ट्रक वहां पर कैसे पहुंचा? इसके पीछे सरकार की संवेदनशीलता थी? क्या गंभीरता थी? क्या कलेक्टर एसपी को पद पर रहना था? प्रशासन व्यवस्था को लेकर किसकी जिम्मेदारी थी? सरकार राजनीतिक जिम्मेदारी क्यों नहीं लेती है? आज प्रदेश सरकार में एक दूसरे पर सिर्फ आरोप प्रत्यारोप लगाए जा रहे हैं, लेकिन जनता को राहत कैसे मिले? इस तरह की अराजकता और सामूहिक हत्याकांड होते रहे तो फिर सरकार के ऐसे चेहरा देखने के बाद यह प्रदेश कैसे उन्हें ढोता रहे।
पीसीसी चीफ ने कहा कि पीड़ित परिवार को हमें न्याय दिलाना है। इतनी बड़ी घटना होने के बाद आखिर कलेक्टर और एसपी पद पर कैसे बने हुए हैं। किसी मरीज को एयरलिफ्ट करना संवेदनशीलता थी, लेकिन एयरलिफ्ट करने के बाद अस्पताल में 24 घंटे डॉक्टर न मिलना यह सीधे-सीधे सरकार की लापरवाही है। वहीं दिग्विजय सिंह की अयोध्या तक हो रही यात्रा पर भाजपा के साधे गए निशाने पर जीतू पटवारी ने कहा कि ” देश का माहौल आज क्या है? देश का माहौल चोरी और डर का है, एक तरह से हमारे देश में आज हर परिवार में बेरोजगारी का दर्द चल रहा है, भीषण महंगाई हो रही है, हमारे देश में राजनीतिक लोगों पर जो भरोसा था वह जीरो हो गया है। मंदिर में ट्रक चढ़ गया लोगों की जान चली गई करोड़ों लोगों ने चंदा दिया चढ़ावा चढ़ाया और उसकी चोरी हुई। क्या यह चर्चा देश नहीं करें?
सिंधिया पर साधा निशाना
जीतू पटवारी ने कहा कि मैं समझता हूं कि इस यात्रा को पवित्रता से देखना चाहिए। भाजपा सिर्फ आरोप प्रत्यारोप पर ही रहेगी, कभी भी अपनी गलती नहीं मानेगी। केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया के महल का 15 सौ रुपए बिल आया, जिनके दो कमरों का मकान है। क्या उनका हम मजाक नहीं उड़ा रहे हैं, हम इस प्रदेश के नागरिक हैं हमारी सरकार है, जिसकी 45000 करोड़ की संपत्ति की खबरें बनती है और दूसरी ओर गरीब परिवार का व्यक्ति जिस तरह रोज कामता खाता है, उनके बिल हजारों में आ रहे हैं। इसमें सरकार की संवेदनशीलता कहां नजर आ रही है?
मोहन भागवत पर किया करारा प्रहार
मोहन भागवत सहित पुरी सत्ताधारी सरकार विपक्ष पर आरोप लगा रही है कि देश के युवाओं को भड़काया जा रहा है, देश के अंदर बांग्लादेश और फ्रांस जैसे हालात पैदा करने के प्रयास किया जा रहे हैं, इस सवाल पर जीतू पटवारी ने कहा कि “हमारे देश में संविधान में आंदोलन की अनुमति है, हमारे देश में लोकतंत्र में प्रतिरोध की आवाज उठाने का कानून है। हमारे देश में अपनी बात कहने का मीडिया को भी अधिकार है, मैं कहना नहीं चाहता पर बेरोजगारी पर कोई बात क्यों नहीं कर रहा है? नशे पर क्यों बात नहीं कर रहे हैं? देश कर्जदार हो गया है इस पर संघ प्रमुख बात क्यों नहीं कर रहे है। देश में चुनाव आयोग को लेकर इतना असंतोष है, इस पर बात संघ प्रमुख ने क्यों नहीं की?
पीसीसी चीफ ने कहा कि केवल यह बातें सिर्फ विपक्ष के विरोध में आरएसएस जब बात करती है बोलती है कि हमें राजनीति से कोई लेना-देना नहीं है, लेकिन सारी राजनीतिक बातें मोहन भागवत खुद करते हैं। तो हम किस पर भरोसा करें। भारत का जो नागरिक देशभक्त है, जो इस देश से प्यार करता है, वह तो कभी इस तरह की भावना व्यक्त भी नहीं कर सकता है। हमारे देश में जो लोग रहते हैं जो भारत के नागरिक रहते हैं, जो देश से प्यार करते हैं देश की समृद्धि हम ही हैं। मोहन भागवत जी को हम कहना चाहते है कि यह हमारा विचार है, जिसने देश को आजाद कराया, हमारा विचार है जो सैंकड़ो साल तक शहादत देता रहा, फांसी के फंदे को चूमता रहा और देश को आजाद करने में कोई कसर नहीं छोड़ी। यह हमारा विचार इंदिरा जी नेहरु जी गांधी जी सभी ने यातनाएं सहकर देश की सेवा की है। हम लोकतंत्र को जिंदा रखने के लिए वोट के अधिकार के लिए खून की अंतिम बूंद तक न्योछावर करने की तैयारी में है। हम बांग्लादेश पाकिस्तान, नेपाल, फ्रांस इससे भारत वर्ष नहीं बनेगा, भारतवर्ष हमेशा बुराइयों मिटाने वाले रावण को मिटाने वाले राम का है।
ज्योतिरादित्य सिंधिया के 2020 वाले घटनाक्रम को लेकर दिग्विजय सिंह को याद दिलाने वाले बयान दे रहे है, इस पर जीतू पटवारी ने कहा कि आज सभी ध्यान रखें मैं सिंधिया जी को याद रखने के लिए बोल रहा हूं कि उन्होंने जो अपराध किया था उसका सुधार कांग्रेस करने वाली है।

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m

