कर्ण मिश्रा, ग्वालियर। मध्य प्रदेश कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी ने ग्वालियर की एमपी-एमएलए कोर्ट में सरेंडर किया। लोकसभा चुनाव 2024 से जुड़े मामले में कोर्ट के सामने पेश हुए। जहां पीसीसी चीफ को 25 हजार रुपये के मुचलके पर जमानत मिली है।

दरअसल, पीसीसी चीफ जीतू पटवारी ने बहुजन समाज पार्टी प्रत्याशी पर भारतीय जनता पार्टी से सांठगांठ और लेनदेन के आरोप लगाए थे। बसपा उम्मीदवार देवाशीष जरारिया पर BJP के साथ साठगांठ के आरोप लगाए थे। इस बयान के बाद बसपा ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई थी। इस आधार पर 4 मई 2024 को भिंड जिले के उमरी थाने में FIR दर्ज की गई थी।

ये भी पढ़ें: MP Police Recruitment: मध्य प्रदेश में 18 हजार आरक्षकों की होगी भर्ती, CM मोहन यादव का बड़ा ऐलान

यह मामला ग्वालियर की एमपी-एमएलए (MP-MLA) कोर्ट में चल रहा है। पीसीसी चीफ जीतू पटवारी के अदालत में पेश न होने पर उनके खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी किया था। कोर्ट ने पुलिस की कार्रवाई पर भी नाराजगी जताई थी। यह पूरा मामला 27 अप्रैल 2024 चुनावी सभा में दिए गए बयान से जुड़ा है।

अदालत की सख्ती के बाद जीतू पटवारी ग्वालियर पहुंचे और सरेंडर किया। हालांकि कोर्ट ने राहत देते हुए जमानत मंजूर कर ली है। 25 हजार रुपये के मुचलके पर जमानत दी है। अब इस केस की अगली सुनवाई 3 अगस्त को होगी।

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m