अजय सैनी, भिवानी. क्रिकेट को बढ़ावा देने के उद्देश्य से फिजिकल चैलेंज्ड क्रिकेट एसोसिएशन ऑफ इंडिया (पीसीसीएआई) द्वारा जून माह में श्रीलंका व अफगानिस्तान के साथ अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट मैचों का आयोजन करवाया जाएगा। उसके साथ ही उससे पहले 17 से 25 मई तक बैंग्लोर में दक्षिण भारत के 12 राज्यों की दिव्यांग क्रिकेट टीमें के बीच 9 दिवसीय दिव्यांग क्रिकेट कप का आयोजन होगा। यह बात भिवानी में पीसीसीएआई के अध्यक्ष सुरेंद्र लोहिया ने पत्रकार वार्ता के दौरान कही।
पीसीसीएआई के अध्यक्ष ने कहा कि दिव्यांग क्रिकेट खिलाडिय़ों को समाज की मुख्य धारा से जोडऩे तथा उनकी प्रतिभा को निखारने के उद्देश्य से पीसीसीएआई निरंतर कार्य कर रही है। पीसीसीएआई को भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीससीआई) द्वारा भी सहयोग मिल रहा है। देश के अंतर्राष्ट्रीय मैदानों पर क्रिकेट मैच की इजाजत के अलावा दिव्यांग खिलाडिय़ों के ठहरने व भोजन की व्यवस्था में भी बीसीसीआई इन दिव्यांग खिलाडिय़ों की मदद कर रही है। उन्होंने बताया कि हालही में 10 मई को दीपक लोहिया कप का आयोजन पीसीसीएआई द्वारा ग्रेटर नोएडा के विजय सिंह इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में करवाया जाएगा।
यह एक दिवसीय टी-20 मैच होगा, जिसमें हरियाणा व उत्तर प्रदेश की दिव्यांग क्रिकेट एसोसिएशनों के खिलाड़ी हिस्सा लेंगे। उन्होंने पत्रकार वार्ता के दौरान कहा कि आगामी अगस्त व सितंबर में पंचकूला में देश के 12 राज्यों की दिव्यांग क्रिकेट एसोसिएशनों के खिलाडिय़ों के बीच मैचों का आयोजन होगा, जिसमें उत्तर भारत के 12 राज्यों की टीमें हिस्सा लेंगी।
उन्होंने कहा कि निकट भविष्य में दिव्यांग खिलाडिय़ों की प्रतिभा को निखारने के लिए निरंतर क्रिकेट मैचों का आयोजन करवाया जाएगा। जिसमें ना केवल सरकारी, बल्कि विभिन्न प्राईवेट स्पोंसर भी खिलाडिय़ों को प्रमोट कर रहे है। जो आने वाले समय में दिव्यांग क्रिकेट के लिए एक बड़ा कदम है।
- CJP के प्रदर्शन पर रोक लगाने की मांग, दिल्ली हाई कोर्ट में याचिका दाखिल
- बिना पूछे 2 कट्ठा जमीन बेचने पर बेटों और बहू ने पिता को पीट-पीटकर मार डाला, तीनों गिरफ्तार
- आदिवासियों के मकान तोड़ने और खेत बर्बाद करने पर भड़का आक्रोशः न्याय की मांग को लेकर सीहोर से भोपाल के लिए निकली विशाल पदयात्रा
- Stock to Buy : Nomura को Paytm समेत 3 शेयरों में 26.5% तक तेजी की उम्मीद
- त्योहारों पर राहत: दुर्गा पूजा और दिवाली के लिए वडोदरा मंडल से चलेंगी 5 जोड़ी स्पेशल ट्रेनें

