चंडीगढ़. रूपनगर हिमाचल प्रदेश के प्रसिद्ध धार्मिक स्थल पीर निगाह से माथा टेककर लौट रहे श्रद्धालुओं के साथ बड़ा हादसा हुआ. गाड़ी टू-लेन नेशनल हाईवे एक्सटेंशन 503 पर गुरुवार सुबह यह घटना घटी, दड़ौली गांव के निकट वाहन हादसे का शिकार हो गया.
खबर है कि गाड़ी अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खाई में जा गिरी. दुख की बात यह है कि इस हादसे में वाहन में सवार करीब 18 लोग घायल हो गए, जिनमें चालक सहित चार लोगों की हालत गंभीर है.
इस हादसे की सूचना मिलते ही एम्बुलेंस और बचाव कार्य शुरू हो गया था. इसके साथ ही बड़े मुश्किल से लोगों को निकाला गया. इस हादसे में कोई लोग बहुत अधिक चोटिल हुए थे. घायलों को नंगल व श्री आनंदपुर साहिब के अस्पतालों में भर्ती करवाया गया, जबकि गंभीर रूप से घायल लोगों को चंडीगढ़ के सेक्टर-32 स्थित अस्पताल रेफर किया गया है.

नूरपुरबेदी क्षेत्र के गांव हयातपुर बाड़ियां के परिवार महिंद्रा पिकअप में पीर निगाह दर्शन के लिए गए थे. प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार अचानक एक स्कूटर सवार उसके सामने आ गया, जिसे बचाने के प्रयास में चालक संतुलन खो बैठा व वाहन सड़क से नीचे खाई में जा गिरा.
- सनसनीखेज वारदात: कन्नौज में वकील की गोली मारकर हत्या, पुरानी रंजिश के चलते कांग्रेस नेता पर आरोप
- अमेठी: दीपावली पर पटाखे जलाते समय बड़ा हादसा, चार बच्चों समेत पांच लोग गंभीर रूप से झुलसे
- ‘मरी हुई कांग्रेस को कौन चंदा देगा’, कांग्रेस की फंडिंग में आई भारी गिरावट पर बोले रामकृपाल यादव
- अमीर बनने के लालच में हैवान बना युवक: पहले 5 साल के मासूम को पिलाई शराब, फिर चाकू से रेता गला, शरीर के अंग निकालकर खेत में छिपाया शव
- Bihar Top News Today: CM ने दलित बस्ती के साथ मनाई दिवाली, 5 मजदूरों की मौत, पुलिस टीम पर हमला
