नितिन नामदेव, रायपुर। पेखन टोंड्रे छत्तीसगढ़ कनिष्ठ प्रशासनिक सेवा संघ प्रांताध्यक्ष नियुक्त किए गए हैं. कृष्ण कुमार लहरे के सेवानिवृत होने के बाद पेखन प्रांताध्यक्ष बने हैं. इस अवसर पर बलौदाबाजार इकाई द्वारा उनका स्वागत और सम्मान किया गया.
यह भी पढ़ें : पॉवर सेंटर : किरकिरी… जादूगर… सिस्टम में छेद… मिलावटी शराब… त्रिमूर्ति… 9 जिला, 4 संभाग… – आशीष तिवारी

बता दे कि छत्तीसगढ़ के तहसीलदारों एवं नायब तहसीलदारों के संगठन छत्तीसगढ़ कनिष्ठ प्रशासनिक सेवा संघ में वर्तमान प्रांताध्यक्ष कृष्ण कुमार लहरे के सेवानिवृत्त होने के बाद नए प्रांताध्यक्ष का निर्वाचन किया गया. तहसीलदारों और नायब तहसीलदारों के मतदान उपरान्त पेखन टोन्ड्रे को प्रांताध्यक्ष निर्वाचित घोषित किया गया. पेखन टोन्ड्रे 1 जुलाई से अपनी नई कार्यकारिणी के साथ कार्यभार संभालेंगे.
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m

