चरखी दादरी पुलिस ने सेवानिवृत्त फौजी की पेंशन राशि चोरी करने के मामले का खुलासा करते हुए मध्य प्रदेश निवासी एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस अधीक्षक लोगेश कुमार के निर्देश पर की गई त्वरित कार्रवाई में आरोपी को तकनीकी साक्ष्यों और गहन जांच के आधार पर पकड़ा गया। पुलिस ने आरोपी को पांच दिन के रिमांड पर लेकर चोरी की रकम, महत्वपूर्ण दस्तावेजों की बरामदगी तथा वारदात में शामिल अन्य आरोपियों के बारे में पूछताछ शुरू कर दी है।
पुलिस अधीक्षक लोगेश कुमार के निर्देशानुसार चरखी दादरी पुलिस ने एक सेवानिवृत्त फौजी की पेंशन राशि चोरी करने के मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। आरोपी की पहचान सोहंत निवासी कड़िया साहसी, जिला राजगढ़ (मध्य प्रदेश) के रूप मे हुई है।
पुलिस प्रवक्ता योगेश कुमार से प्राप्त जानकारी के अनुसार दिनांक 19.06.2026 को गांव मिसरी निवासी सेवानिवृत्त सैनिक जगदीश चन्द्र ने शिकायत दर्ज करवाई थी कि वह पंजाब नेशनल बैंक, चरखी दादरी से अपनी पेंशन के ₹1,00,000 निकालकर एसबीआई बैंक में जमा कराने जा रहे थे। नगर पालिका के निकट एक हैडपंप पर हाथ-मुंह धोने के दौरान अज्ञात व्यक्तियों ने उनकी थैली चोरी कर ली, जिसमें ₹1,00,950 नकद, आधार कार्ड तथा अन्य महत्वपूर्ण दस्तावेज मौजूद थे।
शिकायत के आधार पर थाना शहर चरखी दादरी में मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई। बस स्टैंड पुलिस चौकी में तैनात एचसी योगेश ने गहन जांच और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर मंगलवार को आरोपी सोहंत निवासी कड़िया साहसी, जिला राजगढ़ (मध्य प्रदेश) को मामले में गिरफ्तार किया।
चोरी की रकम ओर दस्तावेजों की बरामदगी एवं वारदात में शामिल अन्य आरोपियों बारे पूछताछ के लिए आरोपी को 5 दिन पुलिस रिमांड के रिमांड पर लिया गया है । आरोपी से पूछताछ जारी है।
- बस एक कॉल से होगी हेल्प! नेपाल में फंसे UP के लोगों के लिए हेल्पलाइन नंबर जारी, CM योगी ने अधिकारियों को दिए अहम निर्देश
- अनाथ युवती से रिश्वत और डर्टी चैट करने वाला पटवारी सस्पेंड! खबर का बड़ा असर; होटल बुलाने का लगा था आरोप
- रायपुर के परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़: खाना खाते ही 3 बेटियों की मौत; इंदौर से शव लाते समय तीसरी ने रास्ते में तोड़ा दम!
- BJP मुख्यालय में सत्ता और संगठन के बीच तालमेल बैठाने 11 घंटे तक चली मैराथन बैठक, कई जिलों से सामने आई खुलकर नाराजगी
- घोषणा पर सियासी घमासानः सपा के महिलाओं को 40 हजार रुपए देने वाले ऐलान को केशव मौर्य ने बताया छलावा, अखिलेश को लेकर कह दी बड़ी बात


