Dharm Desk – हनुमानजी को कलि युग का जागृत देवता माना जाता है. मान्यता है कि सच्चे मन और श्रद्धा से की गई उनकी भक्ति भक्तों के जीवन से हर प्रकार के कष्टों को दूर कर देती है. खासतौर पर मंगलवार का दिन हनुमान जी को समर्पित होता है. ऐसे में आज का दिन उनकी कृपा पाने के लिए बेहद शुभ माना जा रहा है. कुछ सरल उपाय अपनाकर व्यक्ति अपने जीवन की परेशानियों को दूर कर सकता है और सुख प्राप्त कर सकता है. कोई व्यक्ति लगातार 21 मंगलवार या शनिवार तक हनुमान मंदिर जाकर गुड़ और चने का भोग लगाता है. अंत में हनुमानजी को चोला चढ़ाता है, तो उसके जीवन में सुख-शांति का वास होने लगता है. यह उपाय विशेष रूप से आर्थिक और पारिवारिक समस्याओं से राहत दिलाने वाला माना गया है.

hanuman-ji_df62e78b20fbd75cb82e91a45c73e13a

पान का बीड़ा चढ़ाने से मिलेगा साहस और सफलता

यदि जीवन में कोई बड़ा संकट हो या कोई ऐसा कार्य सामने हो, जो असंभव लग रहा हो, तो मंगलवार के दिन हनुमान मंदिर जाकर पूजा के बाद पान का बीड़ा अर्पित करना शुभ होगा. यह उपाय व्यक्ति को आत्मबल देता है. कठिन कार्यों में सफलता दिलाने में सहायक होता है.

लौंग इलायची सुपारी का इलाज

लौंग, इलायची और सुपारी से दूर होगा शनि दोष – शनिवार के दिन हनुमानजी को लौंग, इलायची और सुपारी अर्पित करने की परंपरा भी काफी प्रचलित है. मान्यता है कि इससे शनि ग्रह की पीड़ा कम होती है. इसके साथ ही सरसों के तेल में लौंग डालकर हनुमानजी की आरती करने से नकारात्मक ऊर्जा और बाधाएं दूर होती है.

नारियल अर्पित कर दूर करें आर्थिक तंगी – ज्योतिष मान्यताओं के अनुसार यदि कोई व्यक्ति आर्थिक संकट से जूझ रहा है तो उसे सिंदूर लगे नारियल पर लाल धागा बांधकर लगातार 11 मंगलवार तक हनुमानजी को अर्पित करना चाहिए. इससे धन संबंधी समस्याओं में राहत मिलने की बात कही जाती है.

गुड़-चना और इमरती का भोग

हनुमानजी को गुड़ और चना अत्यंत प्रिय माने जाते हैं. मंगलवार और शनिवार को इनका भोग लगाने से मंगल दोष शांत होता है. जीवन की परेशानियां कम होती हैं. वहीं, इमरती का भोग लगाने से मनोकामनाओं की पूर्ति होने की मान्यता है.

शनि की पीड़ा से मुक्ति के लिए करें ये उपाय

धार्मिक मान्यताओं के अनुसार जिस व्यक्ति पर हनुमानजी की कृपा होती है, उसे शनि और यमराज भी नुकसान नहीं पहुंचा सकते. शनि दोष से परेशान लोगों को मंगलवार को हनुमान मंदिर जाना चाहिए, साथ ही मांस और मदिरा से दूरी बनाकर रखनी चाहिए. शनिवार को सुंदरकांड या हनुमान चालीसा का पाठ करने से भी विशेष लाभ मिलता है.