Dharm Desk – मंगलवार का दिन हनुमान जी को समर्पि है. इस दिन किए गए खास उपाय और पूजा-अर्चना से हनुमानजी जल्दी खुश हो जाते हैं. भक्तों के जीवन से सारे संकट दूर करते है. ऐसा माना जाता है कि यदि सच्चे मन और नियम के साथ बजरंगबली की आराधना की जाए तो मन की हर मुराद पूरी हो सकती है. आइए जानते हैं मंगलवार के दिन किए जाने वाले 5 ऐस असरदार उपाय जो जीवन में सुख-समृद्धि और सफलता लेकर आते हैं.

मंगलवार को चोला अर्पित करें

मंगलवार के दिन, घर के पास के ही हनुमान मंदिर जाएं वहां हनुमानजी को चमेली के तेल और सिंदूर का चोला चढ़ाएं. साथ ही चमेली के तेल का दिया लगाएं, इसके बाद गुलाब की माला बजरंगबली को अर्पित करें और केवड़े का इत्र अर्पित करें. अंत में गुड़ चने का भोग लगाकर मंत्र जप करें. ऐसा करने से जीवन में आए सभी संकट दूर हो जाते हैं.

बरगद के पेड़ का एक पत्ता लें

मंगलवार को बरगद के पेड़ का एक पत्ता लें, उसे साफ पानी से अच्छे से धो लें उसके बाद इस पत्ते को बजरंगबली के सामने रखकर केसर से उस पर श्रीराम का नाम लिखें. फिर इसे अपने पर्स में रख लें ये उपाय करने से धन संबंधी परेशानियां कम होती हैं और आर्थिक स्थिति मजबूत होती है.

राम रक्षा स्तोत्र का पाठ करें

मंगलवार के दिन बजरंगबली के मंदिर में जाकर राम रक्षा स्तोत्र का पाठ करना बहुत शुभ माना जाता है. पाठ खत्म होने के बाद गुड़ और चने का भोग लगाएं और अपनी समस्याओं के समाधान के लिए प्रार्थना करें. यह उपाय मानसिक शांति और बाधाओं को दूर करने में सहायक होता है.

शिव-हनुमान पूजा

ऐसे मंदिर जाएं जहां शंकर जी के साथ-साथ बजरंगबली की भी प्रतिमा हो वहां घी का दिया जलाकर शिव चालीसा और हनुमान चालीसा का पाठ करें.इस उपाय से दोनों देवों की कृपा एक साथ प्राप्त होती है और जीवन में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है.

सिंदूर और चमेली का तेल अर्पित करें

मंगलवार को बजरंगबली को सिंदूर और चमेली का तेल अर्पित करना बहुत शुभ माना जाता है. पूजा के दौरान अपनी मनोकामना हनुमानजी के सामने रखें. यह सरल उपाय भी भक्त की इच्छाओं को पूरा करने में प्रभावी माना जाता है. मंगलवार के दिन इन उपायों को श्रद्धा और विश्वास के साथ करने से जीवन की परेशानियां धीरे-धीरे समाप्त होने लगती हैं.