Dharm Desk: सावन माह का पहला सोमवार 3 अगस्त 2026 को पड़ने वाला है। जिसे विशेष रूप से भोलेनाथ की आराधना के लिए बहुत ही शुभ माना जाता है। सावन का महीना भगवान शंकर का प्रिय महीना होता है। इसलिए इस दौरान की गई पूजा-अर्चना का फल दो गुना अधिक मिलता है, जो भी भक्त नियम और श्रद्धा के साथ शिव-पार्वती की पूजा करता है। उसके जीवन में सुख-समृद्धि और सकारात्मकता का आगमन होता है।

अगर आप भगवान शिव की विशेष कृपा पाना चाहते हैं तो सावन के पहले सोमवार को इन उपायों को अवश्य करें। सावन का पहला सोमवार भगवान शिव की कृपा पाने का सर्वोत्तम अवसर माना जाता है। इस दिन श्रद्धा और नियम के साथ किए गए उपाय आपके जीवन में सकारात्मक बदलाव लाते हैं।

सावन सोमवार को ये उपाय करे

1.शिवलिंग पर दूध का अभिषेक करें

सावन में भगवान शंकर की पूजा करना अत्यंत फलदायी माना जाता है। खासकर पहले सोमवार को शिवलिंग पर दूध चढ़ाना बहुत शुभ होता है। ऐसा करने से शिव परिवार का आशीर्वाद प्राप्त होता है और मन मजबूत होता है। चंद्रमा भगवान शिव के मस्तक पर विराजमान हैं, इसलिए दूध अर्पित करने से मन की चंचलता भी शांत हो जाती है। साथ ही केसर मिश्रित खीर का भोग लगाने से नौकरी और व्यवसाय में लाभ मिलने के योग बनते हैं।

2.सोमवार का व्रत करें

सावन के पहले सोमवार को उपवास करने से मानसिक स्थिरता बढ़ती है। और निर्णय लेने की क्षमता मजबूत होती है। यह व्रत ग्रह-नक्षत्रों के बुरे प्रभाव को कम करता है और जीवन में आने वाली कठिनाइयों को दूर करता है। भगवान शंकर इस व्रत से प्रसन्न होकर भक्तों को आशीर्वाद देते हैं।

3.भोलेनाथ को ये अर्पित करें

शंकर जी को भांग धतूरा और बेलपत्र चढ़ाना बहुत शुभ माना गया है।सावन में पहले सोमवार के दिन इन वस्तुओं को शिवलिंग पर चढ़ाने से भगवान शंकर की विशेष कृपा प्राप्त होती है। इससे जीवन में धन-धान्य की कमी नहीं रहती और बाधाएं दूर होती हैं।

4.बेल पत्र का उपाय

सोमवार को बेल पत्र पर चंदन से ‘ऊँ नम: शिवाय’ लिखकर भोलेनाथ को अर्पित करने से सभी मनोकामनाएं पूरी होती हैं। इसके साथ ही आक के फूल की माला अर्पित करने से भी भोलेनाथ प्रसन्न होते हैं। यदि कोई बीमारी लंबे समय से परेशान कर रही हो तो दूध और जल में काले तिल मिलाकर शिवलिंग का अभिषेक करना बहुत लाभकारी माना जाता है।

5.महामृत्युंजय मंत्र का जप करें

“ऊँ त्र्यम्बकं यजामहे सुगन्धिं पुष्टिवर्धनम्
उर्वारुकमिव बन्धनान्मृत्योर्मुक्षीय मामृतात्”

इस मंत्र का जाप सावन में विशेष फलदायी होता है। पहले सोमवार से ही इसका प्रतिदिन जाप करने से आरोग्य की प्राप्ति होती है और मानसिक शांति मिलती है।

6.माता पार्वती की पूजा

जो लोग नौकरी या व्यवसाय में तरक्की नहीं पा रहे हैं।वे सावन में माता पार्वती को चांदी की बिछिया या पायल अर्पित करें। ऐसा करने से जीवन में धन के नए रास्ते खुलते हैं और सफलता मिलती है।

7.खान-पान का रखें ध्यान

सावन के महीने में सात्विक जीवनशैली अपनाना बहुत जरूरी होता है। इस दौरान मांस-मदिरा जैसे तामसिक भोजन से दूर रहना चाहिए। शुद्ध और सात्विक भोजन करने से पूजा का फल और अधिक मिलता है और मन भी शांत रहता है।

8.माता पार्वती का उपाय

जो लोग नौकरी या व्यवसाय में तरक्की नहीं पा रहे हैं, वे सावन में माता पार्वती को चांदी की बिछिया या पायल अर्पित करें। ऐसा करने से जीवन में धन के नए मार्ग खुलते हैं और सफलता मिलने लगती है।

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m