लक्ष्मीकांत बंसोड़, बालोद। बालोद जिले के रनचिरई थाना क्षेत्र के जोरातराई गांव से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है, जहां श्मशान के पास तंत्र-मंत्र कर रहे लोगों को ग्रामीणों ने पकड़ा. ग्रामीणों की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने 9 लोगों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उन्हें न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है.

यह भी पढ़ें : राजनीति के बाद अब सिंगिग में भी हाथ आजमा रहे अमित जोगी, कौआ वाला वीडियो हुआ वायरल

ग्रामीणों की माने तो पितृ पक्ष से पहले इस तरीके से श्मशान के पास तंत्र-मंत्र करना और एक-दूसरे का मुंडन करना तंत्र-मंत्र की साधना कर कुछ हासिल करना हो सकता है. बताया जा रहा है कि जिस जगह तांत्रिक क्रिया की जा रही थी, उस जगह से नीबू समेत अन्य सामग्रियां बरामद की गई है. पूरे मामले में एडिशनल एसपी चन्द्रकान्त गवर्ना ने बताया कि ग्रामीणों की शिकायत पर 9 आरोपियों के खिलाफ थाना रनचिरई में मामला दर्ज कर गुण्डरदेही न्यायालय में पेश कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है.

देखिए वीडियो –

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m