चंडीगढ़ प्रशासन ने बड़ा फैसला लिया है और सेक्टर-56 में बनने वाले नए मार्केट के निर्माण में बाधा बन रहे 352 पेड़ों को काटने की मंजूरी दे दी है। इसके बाद अब मार्केट के निर्माण कार्य में तेजी आएगी। पेड़ों की कटाई का कार्य अब शुरू होगा जिसके बाद निर्णय में तेजी आने की संभावना है।
प्रशासन की ओर से मंजूरी मिलने के बाद यह कार्य नगर निगम के बागवानी विभाग को दिया गया है। पेड़ काटने की मंजूरी अगले माह से दी गई है। जानकारी के अनुसार पहले इसे सिर्फ मार्बल मार्केट बनाने का प्रस्ताव था, लेकिन अब यह निर्णय लिया गया है कि इस मार्केट में मार्बल के साथ-साथ सेक्टर-53 के फर्नीचर व्यापारियों को भी शिफ्ट किया जाएगा। यहां पर आगे होने वाली शोरूमों की साइट की नीलामी में फर्नीचर व्यापारियों को भाग लेने के लिए कहा गया है। इस मार्केट के निर्माण से खरीदार और व्यापारी दोनों को आसानी होगी।

ऐसा होगा मार्केट
सेक्टर-56 की नई मार्केट को विकसित करने के लिए प्रशासन ने 20 करोड़ रुपये खर्च कर रहा है। नई मार्केट में 191 प्लॉट्स एक कनाल और 48 बूथ बनाए जाएंगे। प्रत्येक का आकार एक कनाल है, जिसमें एक बेसमेंट और तीन मंजिलें शामिल होंगी। पंजाब व हरियाणा हाईकोर्ट में मामला पहुंचने के बाद प्रशासन सेक्टर-56 में मार्बल मार्केट शिफ्ट करने के लिए तैयार हुआ है। यह मार्केट 44 एकड़ में बनेगी।
- महाकौशल और विंध्य के यात्रियों को बड़ा झटकाः 25 अक्टूबर से बंद होगी जबलपुर-इंदौर इंडिगो फ्लाइट, बढ़ेगी परेशानी
- गंडक विभाग के अधिकारियों को ग्रामीणों ने खदेड़ा, बालू से मरम्मत का विरोध, मिट्टी से काम की मांग
- शाही कब्रिस्तान की जमीन को लेकर बड़ा खुलासा: प्रशासन की जांच में वक्फ की नहीं, सरकारी निकली जमीन
- दर्दनाक हादसा: तेज रफ्तार वाहन ने युवक को मारी टक्कर, मौके पर हुई मौत
- ‘मैं डींग नहीं हांक रहा हूं…’, डोनाल्ड ट्रंप ने फिर भारत-पाकिस्तान सीजफायर का श्रेय लिया, नोबेल शांति पुरस्कार के लिए दावेदारी पेश किया

