नवीन शर्मा, हांसी. पेट्रोल और डीजल के दामों में आज 3 रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी होने के बाद आम लोगों की परेशानी बढ़ गई है। बढ़े हुए दामों का असर सीधे पेट्रोल पंपों पर देखने को मिला, जहां ग्राहकों की संख्या में कमी दिखाई दी। लोगों ने कहा कि लगातार बढ़ती महंगाई के बीच ईंधन के दाम बढ़ने से घरेलू बजट बिगड़ रहा है।

यह नजारा हांसी शहर के बस स्टैंड स्थित पेट्रोल पंप का है। जहां लम्बी लम्बी कतारें लगती थी, आज सूना पड़ा है। पहले घरेलू गैस सिलेंडर के दाम बढ़े अब पेट्रोल डीजल। आमजन हर तरफ महंगाई की मार जेल रहा है।

देश के प्रधानमंत्री पहले ही कह चुके है कि पेट्रोल डीजल का कम से कम प्रयोग करें। लेकिन आम आदमी के जीवन रेट बढ़ने से काफी दिक्कत होने वाली है। क्योंकि पेट्रोल डीजल से हर कुछ जुड़ा होता है। खाने पीने से लेकर हर चीज के दाम बढ़ने वाले है।
वाहन चालक सचिन का कहना है कि पहले जहां वे 500 रुपये का पेट्रोल डलवाते थे, अब मजबूरी में 300 रुपये का ही तेल डलवाना पड़ रहा है। लोगों ने कहा कि रोजमर्रा के खर्च पहले ही बढ़े हुए हैं, ऐसे में पेट्रोल-डीजल महंगा होने से और दिक्कतें बढ़ेंगी।
वहीं बस चालक मनीष कुमार ने कहा कि डीजल के दाम लगातार बढ़ रहे हैं। लेकिन किराए में कोई बढ़ोतरी नहीं हुई है, जिससे बस मालिकों को नुकसान उठाना पड़ रहा है। उनका कहना है कि खर्च बढ़ने से परिवहन व्यवसाय चलाना मुश्किल होता जा रहा है।
पेट्रोल पंप संचालक पवन गोयल ने बताया कि आज से पेट्रोल और डीजल के दामों में 3 रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी हुई है, जिसका असर बिक्री पर साफ दिखाई दे रहा है। आम आदमी को आने वाले समय में काफी दिक्कत का सामना करना पड़ेगा।
पंप सेल्समैन अवतार ने कहा कि बढ़े हुए दामों के कारण आम आदमी की जेब पर सीधा असर पड़ा है और पेट्रोल पंपों की सेल भी पहले की तुलना में कम हुई है। कल रात से तेल के दामों में बढ़ोतरी के चलते इक्का दुक्का वाहन ही आ रहा है,जहां लम्बी लम्बी कतारे लगती थी। आज काम बिल्कुल ठप सा है यानी ग्राहकी कम हुई है।

