Petrol Price Hike in India: अमेरिका-इजराइल और ईरान युद्ध के बीच भारत में महंगाई का तड़का लगा है। पेट्रोल के दाम बढ़ गए हैं। पेट्रोल कंपनियों ने आज से 2.30 रुपए प्रति लीटर पेट्रोल के दाम बढ़ा दिए हैं। हालांकि कंपनियों ने ये दाम सिर्फ प्रीमियम पेट्रोल पर बढ़ाया है। राहत वाली बात यह है कि नॉर्मल पेट्रोल के दाम में फिलहाल कोई बढ़ोतरी नहीं की गई है।
तेल कंपनियों ने आज सुबह 6 बजे से प्रीमियम पेट्रोल के दाम 2 से 2.30 रुपये प्रति लीटर तक बढ़ाने की जानकारी की। 20 मार्च से बीपीसीएल (BPCL) का ‘स्पीड’, एचपीसीएल (HPCL) का ‘पावर’ और आईओसीएल (IOCL) का ‘एक्सपी95’ जैसे प्रीमियम पेट्रोल के दाम में 2.09 रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी की गई है।

पहले प्रीमियम पेट्रोल की कीमत 111.68 रुपये प्रति लीटर थी, जो अब बढ़कर 113.77 रुपये प्रति लीटर हो गई है। इस बढ़ोतरी के बाद उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में पेट्रोल की कीमत 103.92 रुपये प्रति लीटर पहुंच गई है। जबकि पुणे में प्रीमियम पेट्रोल 113.17 रुपये प्रति लीटर पर बेचा जा रहा है।
रिपोर्ट के अनुसार, इस ताज़ा मूल्य वृद्धि का असर मुख्य रूप से इन्हीं हाई-ग्रेड ब्रांडेड फ्यूल्स पर पड़ा है। इनमें हिंदुस्तान पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड (HPCL) का ‘पावर’ (Power) पेट्रोल और इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन लिमिटेड (IOCL) का ‘एक्सपी95’ (XP95) जैसे प्रमुख नाम शामिल हैं। आमतौर पर वाहन मालिक अपनी महंगी कारों और आधुनिक बाइक्स में स्मूथ इंजन परफॉरमेंस की उम्मीद में इस प्रीमियम पेट्रोल को प्राथमिकता देते हैं. अब इस बढ़ोतरी के बाद, महीने भर के ईंधन का खर्च यकीनन थोड़ा बढ़ जाएगा।
बता दें कि अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमत 100 डॉलर प्रति बैरल के पार पहुंच चुकी है। वहीं, एलपीजी संकट पहले से ही बना हुआ है। ऐसे में कच्चे तेल की कीमतों में इस उछाल का सीधा असर आम लोगों की जेब पर पड़ेगा और महंगाई पर दबाव और बढ़ सकता है। अमेरिका और इजरायल द्वारा ईरान पर किए गए हमलों का यह तीसरा सप्ताह है। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप लगातार दावा करते रहे हैं कि यह युद्ध जल्द समाप्त हो जाएगा, लेकिन मौजूदा हालात इसके विपरीत संकेत दे रहे हैं। ईरान के शीर्ष कमांडरों के मारे जाने के बावजूद तेहरान जिस तरह से जवाबी हमले कर रहा है, उससे यह स्पष्ट है कि इस संघर्ष के जल्द खत्म होने की संभावना फिलहाल नजर नहीं आ रही है।
यह भी पढ़ेंः- ‘एक मूर्ख की वजह से देश इतना नुकसान नहीं झेल सकता…,’ किरेन रिजिजू का राहुल गांधी पर करारा वार, बोले- अब हर बिल पास कराएगी सरकार
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें English में पढ़ने यहां क्लिक करें
- खेल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
- मनोरंजन की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए करें क्लिक

