चंडीगढ़. पंजाब में लगातार आतंकी घटना की साजिश रखने वाले एक गिरोह का पर्दाफाश हुआ है. यह एक बड़ा आतंकी गिरोह है जो लगातार कई अपराधी गतिविधियों को अंजाम देने के लिए काम कर रहा था. इस गिरोह का पर्दाफाश करने में दिल्ली पुलिस ने बड़ी सफलता मिली है इस ऑपरेशन के तहत 11 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है. बड़ी बात यह है कि इन पर पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी ISI के लिए जासूसी करने और आतंकी संगठनों से जुड़े होने के आरोप हैं.
जानकारी के मुताबिक, गिरफ्तार आरोपी ISI और बब्बर खालसा से जुड़े बताए जा रहे हैं. ये लोग पंजाब, हरियाणा सहित देश के अलग-अलग हिस्सों में खुफिया गतिविधियों की जानकारी लेने देने के काम करते थे. जांच में सामने आया है कि पंजाब, हरियाणा समेत कई राज्यों में गुप्त रूप से कैमरे लगाए जा रहे थे. पुलिस सूत्रों के अनुसार, पंजाब के जालंधर, पठानकोट और मोगा जैसे संवेदनशील इलाकों में भी कैमरे लगाए जा रहे थे. बड़ी बात है कि इन कैमरों से ही खास स्थानों की गतिविधियों की जानकारी पाकिस्तान भेजी जा रही थी.

अलग-अलग थे टारगेट
जानकारी मिली है कि गिरफ्तार आरोपियों को अलग-अलग टारगेट दिए गए थे, जिनके तहत वे महत्वपूर्ण स्थानों की निगरानी कर रहे थे. पुलिस का कहना है कि इस नेटवर्क के तार कई राज्यों से जुड़े हुए हैं, जो सभी राज्य की जानकारी पाकिस्तान में बैठे अपने आकाओं को देते थे. इन अपराधियों को गिरफ्त में लेकर पुलिस विभाग ने एक बड़ा खतरा टाल दिया गया है. आने वाले दिनों में इस मामले में और खुलासे होने की संभावना है.
आपको बता दें कि, पठानकोट बार्डर एरिया है तो वहीं जालंधर में बड़ा आर्मी कैंप स्थापित है. ऐसा माना जा रहा हैं कि यहां की सूचना भी पाकिस्तान भेजी जा रही थी. आने वाले समय में कई खुलासे सामने आ सकते हैं. पुलिस फिलहाल पूछताछ में लगी हुई है और देखने की कोशिश कर रही है कि यह गिरोह कितने अंदर तक देश की सुरक्षा में सेंध लगाने का काम कर रहा था.
- सनसनीखेज वारदात: कन्नौज में वकील की गोली मारकर हत्या, पुरानी रंजिश के चलते कांग्रेस नेता पर आरोप
- अमेठी: दीपावली पर पटाखे जलाते समय बड़ा हादसा, चार बच्चों समेत पांच लोग गंभीर रूप से झुलसे
- ‘मरी हुई कांग्रेस को कौन चंदा देगा’, कांग्रेस की फंडिंग में आई भारी गिरावट पर बोले रामकृपाल यादव
- अमीर बनने के लालच में हैवान बना युवक: पहले 5 साल के मासूम को पिलाई शराब, फिर चाकू से रेता गला, शरीर के अंग निकालकर खेत में छिपाया शव
- Bihar Top News Today: CM ने दलित बस्ती के साथ मनाई दिवाली, 5 मजदूरों की मौत, पुलिस टीम पर हमला

