फगवाड़ाः फगवाड़ा में एएसआई की ड्यूटी के दौरान मौत हो गई. मृतक सिविल अस्पताल में मौजूद पुलिस चौकी में ड्यूटी पर तैनात था. मृतक की पहचान जगदीश सिंह के रूप में हुई है. सूचना मिलते ही थाना सिटी पुलिस मौके पर पहुंची और आगे की कार्रवाई शुरू कर दी.
इस संबंध में थाना सिटी के एएसआई परमजीत सिंह ने बताया कि उन्हें सूचना मिली थी कि सिविल अस्पताल फगवाड़ा के अंदर मौजूद पुलिस चौकी में ड्यूटी पर तैनात एएसआई की मौत हो चुकी है. पुलिस पार्टी मौके पर पहुंचकर मामले की जानकारी जुटा रही है.

प्राथमिक जानकारी के अनुसार एएसआई की मौत दिल का दौरा पड़ने के कारण हुई है. पुलिस मृतक के परिजनों के बयानों के आधार पर आगे की कार्रवाई तय करेंगे. मृतक के परिजनों को घटना संबंधी सूचना दे दी गई है वहीं शव का पोस्टर्माटम करवाने के बाद परिजनों के हवाले कर दिया जाएगा.
- प्रतिष्ठित मणिकापटना दही ओडिशा की जीआई विरासत में शामिल होने के लिए तैयार
- मुजफ्फरपुर के ठेकेदार की दरभंगा में निर्मम हत्या, परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल, पुलिस जांच में जुटी
- धन और करियर में ग्रोथ लेकर आएगी गुरु की सीधी चाल, इन राशियों को मिल सकते हैं अच्छे मौके …
- लोकसभा स्पीकर ओम बिरला के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव पेश: 50 से ज्यादा सांसदों ने पक्ष में वोट किया, विपक्ष ने मोदी हटाओ के नारे लगाए, अविश्वास प्रस्ताव पर सदन में 10 घंटे बहस शुरू
- MP भीषण सड़क हादसे में 4 मौतः कटनी में देर रात कार से टकराई बाइक, 2 गंभीर जिला अस्पताल रेफर

