फगवाड़ा: युद्ध के बीच लगातार सिलेंडर की कीमत लोगों को परेशान कर रही है इन सभी के बीच में फगवाड़ा से बड़ी खबर आई है जहां पर लोगों का गुस्सा फूट पड़ा है।फगवाड़ा में गैस सिलेंडर की लंबे समय से चल रही किल्लत को लेकर लोगों का गुस्सा फूट पड़ा। एचपी गैस एजेंसी के बाहर सुबह से ही बड़ी संख्या में लोग जमा हो गए। घंटों इंतजार के बावजूद सिलेंडर न मिलने पर लोगों ने नारेबाजी करते हुए सड़क जाम कर दी।
प्रदर्शन कर रहे लोगों का कहना था कि उन्होंने डेढ़ से दो महीने पहले ही गैस सिलेंडर बुक कराया था, लेकिन अब तक नहीं मिली। लोगों ने आरोप लगाया कि एजेंसी अक्सर शटर बंद रखती है और कर्मचारी फोन का जवाब भी नहीं देते। गुस्साए लोगों ने गैस सिलेंडर सड़क पर रखकर धरना दिया, जिससे होशियारपुर रोड पर यातायात पूरी तरह प्रभावित हो गया और लंबा जाम लग गया। इस दौरान आवाज ही करने वाले लोगों को खासी दिक्कतों का सामना करना पड़ा है।

मौके पर पहुंची पुलिस
सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और लोगों को शांत कराया। डीएसपी ने प्रदर्शनकारियों से बातचीत कर समस्या का जल्द समाधान करने का भरोसा दिया, जिसके बाद लोगों ने धरना समाप्त कर दिया। इंस्पेक्टर दमनप्रीत सिंह ने बताया कि गैस एजेंसी मालिकों को निर्देश दिए गए हैं कि वे नोटिस लगाकर स्पष्ट करें कि किस तारीख तक की बुकिंग पर सिलेंडर दिया जाएगा, ताकि लोगों को परेशानी न हो।
प्रदर्शनकारियों ने बताया कि उन्होंने डेढ़ महीने पहले गैस बुक कराई थी, लेकिन अब तक सिलेंडर नहीं मिला और फोन करने पर भी कोई जवाब नहीं मिलता। उनका कहना है कि पिछले 15 साल में पहली बार ऐसी परेशानी देखने को मिली है। फिलहाल पुलिस की समझाइश के बाद स्थिति सामान्य हो गई है, लेकिन लोगों में समय पर गैस सिलेंडर मिलने को लेकर अब भी असमंजस बना हुआ है।
- नशे के कारोबार पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 1200 अल्प्राजोलम टैबलेट और 2 एयर गन के साथ 6 आरोपी गिरफ्तार
- रास्ते में मौत से मुलाकातः दोस्तों के साथ मेला घूमकर लौट रहा था 7 साल का मासूम, फिर उसके साथ जो हुआ जानकर कांप उठेगी रूह
- आगर मालवा में किसानों का शक्ति प्रदर्शन: कलेक्ट्रेट के बाहर बनाई दाल-बाटी! मनाने में जुटे अधिकारी
- छत्तीसगढ़ में अब सीमांकन के लिए ऑनलाइन करना होगा आवेदन, ई-कोर्ट के तहत मॉड्यूल लाइव, सभी कलेक्टरों को निर्देश जारी
- JDA छत्तीसगढ़ ने किया आंदोलन का ऐलान: प्रदेशभर में कल से OPD सेवाओं का बहिष्कार, अस्पताल के बाहर देखे जाएंगे मरीज

