फगवाड़ा के गांव पांशटां में 5 बहनों के इकलौते भाई की घर में संदिग्ध हालात में लाश मिली है, उसने खुद को फांसी लगा ली है। मृतक की पहचान अमृतपाल सिंह पुत्र अजीत सिंह के रूप में हुई है वह गांव पांशटा का रहने वाला बताया जा रहा है।
मृतक की बहन ने बताया कि उसके भाई की शादी करीब 9 महीने पहले ही हुई थी। उसकी भाभी बीते दिन घर आई थी, जहां किसी बात को लेकर उसका उसके भाई के साथ विवाद हो गया। इसके बाद वह घर से चली गई। बहन ने आरोप लगाया कि इसी बात से दुखी होकर उसके भाई ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।

मृतक की बहन की ओर से कई अन्य गंभीर आरोप भी लगाए जा रहे हैं। इस दौरान पुलिस ने मृतक अमृतपाल सिंह के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस अधिकारी मान रहे हैं कि यह मामला आत्महत्या का है, लेकिन साथ ही यह भी कहा जा रहा है कि पूरे मामले की गहराई से जांच की जा रही है।
- एक तरफ पीएम मोदी ने बाइकर्स से किया वर्चुअल संवाद, दूसरी तरफ सीएम डॉ. मोहन ने हितग्राहियों को दिए 212.57 करोड़
- सोन नदी से मिला मानव कंकाल, पहचान नामुमकिन, विशेष जांच के लिए पटना FSL भेजा गया
- कोडरमा DC उत्कर्ष गुप्ता के नाम से बनी फर्जी Facebook ID, लोगों को भेजी जा रही फ्रेंड रिक्वेस्ट,प्रशासन ने किया अलर्ट
- Jodhpur Mayor Election: 45-44 के फेर में महापौर की कुर्सी, 52 बनाम 48 का नया गणित
- मरीजों का इलाज करने वाली मशीनें खुद बीमार! शहडोल के दो अस्पतालों में एक्स-रे सेवाएं ठप, निजी सेंटरों में जेब ढीली करने को मजबूर मरीज


