फिल्लौरी. नकोदर डेरे से वापस लौट रहे एक परिवार के साथ फिल्लौर में एक दर्दनाक हादसा हुआ है, जिसमें पति-पत्नी सहित एक 6 साल की मासूम बच्ची की भी मौत हो गई. इस घटना के बाद परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है. खबर है कि मृतक परिवार अपने रिश्तेदारों और करीबियों के साथ नकोदर डेरे से माथा टेककर वापस लौट रहे थे.
घटना की पूरी जानकारी देते मृतक के दोस्त ने बताया कि वे अपने परिवार सहित नकोदर डेरे से माथा टेककर वापस आ रहे थे. इस दौरान लुधियाना निवासी विनय (38) अपनी पत्नी सुमन (35) और 6 साल की बच्ची कवीशा के साथ एक्टिवा पर सवार होकर जा रहे थे. इस दौरान रास्ते में फिल्लौर के हरीपुर खालसा गेट के पास एक तेज रफ्तार कार ने एक्टिवा को जोरदार टक्कर मार दी. टक्कर इतनी भयानक थी कि स्कूटी बुरी तरह से टूट गई है.
हादसे में स्कूटी सवार पत्नी और बच्ची की मौके पर ही मौत हो गई जबकि विनय गंभीर रूप से घायल हो गया, उसे तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया लेकिन उसे नहीं बचाया जा सका. वहीं परिजनों ने पुलिस और प्रशासन ने मांग की है कि उन्हें इंसाफ मिलना चाहिए. बताया जा रहा है कि इस हादसे के दौरान कार चालक को मामूली चोटें लगी हैं और उसका इलाज जारी है.
- जीवन सूक्त : दीर्घकालिक सफलता के लिए साथ रखिए धैर्य, प्रतीक्षा और निरंतरता – संदीप अखिल
- Navratri Day 2 : नवरात्रि के दूसरे दिन होती है मां ब्रह्मचारिणी की पूजा, जानें पूजा विधि और मंत्र
- 12 October 2026 Rashifal : ऐसा रहेगा आज राशियों का हाल और ग्रहों की चाल, जानिए अपना राशिफल
- CJI सूर्यकांत ने INDIA ब्लॉक के नेताओं से मिलने से किया इनकार, SC मार्च से पहले विपक्ष को लगा बड़ा झटका
- Bihar Morning News: जदयू कार्यलय में जनसुनवाई, भाजपा का सहयोग कार्यक्रम, कांग्रेस का ‘हल्लाबोल’

