हेमंत शर्मा, इंदौर। मध्य प्रदेश के इंदौर में एक बार फिर पुलिस विभाग की लापरवाही की चर्चा छिड़ गई है। सोशल मीडिया पर एक युवती के हाथ में सर्विस पिस्टल लिए हुए फोटो वायरल हो गया है, जिसे परदेशीपुरा थाने के सब-इंस्पेक्टर दीपक जामोद की आधिकारिक सर्विस वेपन बताया जा रहा है। फोटो वायरल होते ही विभाग में हड़कंप मच गया और मामला वरिष्ठ अधिकारियों तक पहुंच गया है।
READ MORE: ‘व्यास गद्दी का दुरुपयोग कर सांप्रदायिकता फैला रहे’, कथावाचकों को लेकर पूर्व विधायक के बिगड़े बोल, अबीर पर भी की अभद्र टिप्पणी
सूत्रों के अनुसार, यह फोटो सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर तेजी से शेयर हुआ, जिसमें युवती पोज देते हुए पिस्टल दिखा रही है। कई यूजर्स ने दावा किया कि यह पिस्टल परदेशीपुरा थाने में तैनात एसआई दीपक जामोद की सर्विस गन है। फोटो सामने आने के कुछ ही देर बाद युवती ने अपनी प्रोफाइल से इसे डिलीट करवा दिया, लेकिन तब तक स्क्रीनशॉट्स वायरल हो चुके थे .
READ MORE: LPG वाहनों से स्कूल नहीं जाएंगे स्कूली बच्चेः सुरक्षा को देखते हुए जबलपुर कलेक्टर ने जारी किया आदेश
पुलिस विभाग ने इस मामले को गंभीरता से लिया है। वरिष्ठ अधिकारियों ने तत्काल जांच शुरू कर दी है कि सर्विस वेपन, जो केवल ड्यूटी के दौरान इस्तेमाल के लिए होता है, निजी हाथों में कैसे पहुंचा? फ़िलहाल एसआई दीपक जामोद से इस संबंध में पूछताछ की जा रही है और विभागीय जांच चल रही है।
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें English में पढ़ने यहां क्लिक करें
- खेल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
- मनोरंजन की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए करें क्लिक

