फतेहगढ़ साहिब। फतेहगढ़ साहिब जिले से बड़ी खबर सामने आई है. यहां सरहिंद कुष्ठ आश्रम के पास गंदे नाले से संदिग्ध मांस के टुकड़े मिले हैं. बड़ी बात है कि आज मांस के टुकड़े एक थैली में भरे हुए थे. धीरे-धीरे यह खबर फैलने से इलाके में सनसनी फैल गई. पुलिस को इसकी सूचना दे दी गई है जिसके बाद पुलिस अपने स्तर पर जांच कर रही है कि आखिर यह टुकड़े किसने फेंके हैं.
यह मामला फतेहगढ़ साहिब के सरहिंद क्षेत्र में सामने आया, जहां लोगों ने नाले में 30 से 40 के करीब मांस के टुकड़े देखे इसके बाद लोगों ने पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और हालात का जायजा लिया. पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए नाले की सफाई शुरू करवाई और मांस से भरे थैलों को सावधानीपूर्वक बाहर निकलवाया।

पुलिस ने बरामद किए गए मांस को अपने कब्जे में लेकर जांच के लिए लैब में भेज दिया है। लैब रिपोर्ट आने के बाद ही यह स्पष्ट हो पाएगा कि यह मांस किस जानवर का है और इसे वहां किसने फेंका. फिलहाल पुलिस आसपास के इलाकों में पूछताछ कर रही है और पूरे मामले की जांच जारी है, ताकि सच्चाई सामने लाई जा सके.
- बिना लाइसेंस गरबा कराना पड़ा भारी: सूरत पुलिस ने रोका गरबा, आयोजकों में हड़कंप
- नवीन से प्रवीण तक : 80 साल के हुए ओडिशा के पूर्व CM नवीन पटनायक
- ‘कोई गोरा भारत को आदेश नहीं देगा,’ एलन मस्क पर ओवैसी भड़के, कहा- मोदी विरोधी हूं लेकिन हमारे पीएम पर किसी विदेशी को टिप्पणी करने का हक नहीं
- रिलायंस बोला-कॉम्पिटीशन से नहीं डरते, स्टारलिंक का स्वागत है… मस्क ने मुकेश अंबानी पर लगाया था भारत में एंट्री रुकवाने का आरोप
- इंदौर में ‘आज जल संकट’ और महापौर चले 2055 का सपना बुनने! बैठकें हवा-हवाई, नलों में सन्नाटा! शहर में पानी पर राजनीति और कहीं पर विधायक नाराज
