मध्यप्रदेश में रफ्तार का कहर थम नहीं रहा है। तेज रफ्तार वाहनों के अनियंत्रित होने से रोज-रोज सड़क हादसे हो रहे है। आज प्रदेश के 3 जिलों में सड़क हादसे में एक छात्र की मौत हो गई वहीं कई लोग गंभीर है। गभीर लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
घायल छात्र मुबंई, कोलकाता और दिल्ली के
शशांक द्विवेदी,खजुराहो। छतरपुर जिले के खजुराहो में आज एक दर्दनाक सड़क हादसे में एक पायलट ट्रेनिंग अकादमी के छात्र की दर्दनाक मौत हो गई। हादसा सुबह 3 बजे के आसपास हुआ, जिसमें खजुराहो होटल क्लार्क के नजदीक एक दिल्ली नंबर की मारुती ciaz कार पहले खम्बे से टकराई, उसके बाद खड़े ट्रक के नीचे घुस गई। इस हादसे में एक युवक की मौत हो गई और अन्य तीन गंभीर रूप से घायल हो गए, जिसमें एक छात्रा भी थी। हादसे के बाद एक गंभीर का इलाज जिला अस्पताल छतरपुर में किया जा रहा है, वहीं अन्य दो गंभीर को झांसी रेफर किया गया। घना कोहरा हादसे की वजह बताई जा रही है। कार में सवार छात्रों के नाम श्रेयस कुमार सिंह, पिता सुनील कुमार सिंह, नमन बड़ीसवाल, मुंबई और श्रेष्ठ सोनी, कोलकाता पश्चिम बंगाल, रिया खत्री, दिल्ली शामिल है।
थाने की चंद दूरी पर कार ने रौंद दिया
दीपक कौरव, नरसिंहपुर। बीती रात तेज रफ्तार क्रेटा कार ने तीन लोगों को रौंद ददिया। हादसा गाडरवारा थाने के सामने हुआ है। रेल्वे स्टेशन से लौट रहे तीन पैदल राहगीरों को थाने की चंद दूरी पर कार ने रौंद दिया। हादसे में तीन घायल, जिनमें दो की हालत गंभीर बताई जा रही है। घायलों को गाडरवारा सिविल अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर किया है। पुलिस ने मौके पर कार्यवाही करते हुए कार चालक को हिरासत में लिया है।
सड़क पार कर रहे युवक को मारी टक्कर
कुमार इंदर, जबलपुर। शहर में तेज रफ्तार कार ने सड़क पार कर रहे युवक को टक्कर मार दी। मामला गोराबाजार थाना क्षेत्र का है। सड़क हादसे का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है। कार की टक्कर लगने से युवक को गंभीर चोटें आई है। वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें English में पढ़ने यहां क्लिक करें
- खेल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
- मनोरंजन की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए करें क्लिक


