सुमन चौहान, करनाल. करनाल के नेवल स्थित एयरक्राफ्ट ट्रेनिंग सेंटर में पायलट बनने का सपना देख रहे युवाओं पर महंगाई की मार पड़ गई है। पेट्रोल, डीजल और सीएनजी के बढ़े दामों का असर अब ट्रेनिंग फीस पर भी दिख रहा है। सरकार ने यहां की फीस 20 लाख रुपए से बढ़ाकर 45 लाख रुपए कर दी है।
अचानक हुए इस फैसले से ट्रेनी पायलटों में गुस्सा है और उन्होंने नेवल अड्डे पर प्रदर्शन शुरू कर दिया है। छात्र फीस कम करने की मांग पर अड़े हुए हैं।

ट्रेनी पायलटों का कहना है कि जब उन्होंने एडमिशन लिया था, उस समय जो फीस तय की गई थी, अब उसे बीच में ही दोगुना कर दिया गया है। पहले जहां 10 हजार रुपए प्रति घंटा फीस ली जाती थी, अब इसे बढ़ाकर 20 हजार रुपए प्रति घंटा कर दिया गया है। जबकि ट्रेनिंग के कुल घंटे अभी भी 200 ही हैं। ऐसे में छात्रों का कहना है कि जब कोर्स और घंटे वही हैं, तो फीस दोगुनी करना गलत है।
- कैट की स्थायी बेंच नहीं होने पर हाईकोर्ट सख्त, केंद्र सरकार को तीन सप्ताह में शपथपत्र पेश करने का निर्देश
- मुआवजे के खिलाफ अपील में 389 दिन की देरी, हाईकोर्ट ने पंजाब रोडवेज पर लगाया 38 हजार रुपये का जुर्माना
- 51,100 वेतन मांगने पर फुटबॉल कोच की स्कूल में एंट्री बंद! भवंस प्रॉमिनेंट स्कूल पर आरोप, कई जगह शिकायत के बाद भी कार्रवाई का इंतजार
- DEO के खिलाफ लामबंद कर्मचारी संघ, दुर्व्यवहार और मनमानी के आरोपों पर आंदोलन की चेतावनी
- इंदौर में साइबर ठगी के म्यूल अकाउंट का बड़ा खुलासा, 2 आरोपी गिरफ्तार: करोड़ों के फ्रॉड की आशंका, गुजरात से महाराष्ट्र और तेलंगाना तक जुड़े तार

