Dharm Desk – जीवन की भाग दौड़ तनाव और मानसिक उलझनों से राहत पाने के लिए लोग अक्सर सरल और प्रभावी आध्यात्मिक उपाय खोजते है। किचन में उपयोग होने वाला तेज पत्ता केवल खाने का स्वाद ही नहीं बढ़ाता, बल्कि सकारात्मक ऊर्जा का प्रवाह बढ़ाने और मन की एकाग्रता के लिए भी एक असरदार माध्यम माना जाता है। यदि मन की शांति और जीबन में सकारात्मक बदलाव पाना चाहते हैं तो यह आसान उपाय आपके लिए बहुत उपयोगी सिद्ध हो सकता है।

तेजपत्ते के उपाय की विधि
- सोने से ठीक पहले एक साफ और सूखा तेजपत्ता लें।
- शांत मन से बिस्तर पर बैठें। बिना किसी भारी पूजा-पाठ या दिखावे के अपनी आंखें बंद करें।
- मन ही मन 3 बार इस मंत्र का जाप करें. ओम नमो भाग्य विधाय नमः”ल
- मंत्र जाप के बाद तेजपत्ते को अपने तकिये के नीचे रखकर सो जाएं। यह क्रिया आपको लगातार तीन रातों तक करनी है।
उपाय के दौरान दिखने वाले बदलाव
- नींद के दौरान सपनों में सकारात्मक हलचल और मानसिक ऊर्जा में बदलाव महसूस होने लगेगा पहली रात को
- दूसरी रात: अंतर्मन से स्पष्ट संकेत और विचार मिलने लगेंगे जिससे फैसले लेने में आसानी होगी।
- तीसरी रात: मन के अंदर चल रही पुरानी उलझनें और तनाव स्वतः ही सुलझने लगेंगे।
- चौथे दिन सुबह का अंतिम चरण – चौथे दिन सुबह उठकर उस तेजपत्ते को किसी सुरक्षित जगह पर ले जाकर जला दें।
- जलने के बाद बची हुई राख को खुली हवा में उड़ा दें।
उपाय करते समय जल्दबाजी न करें
यह उपाय केवल नकारात्मक विचारों को दूर करने और अंतर्मन की शक्ति को जगाने का एक माध्यम है। बिना किसी कर्मकांड के यह तरीका आपके जीवन में मानसिक शांति एकाग्रता और सकारात्मक ऊर्जा का संचार करने में मदद करता है।इस उपाय को करते समय मन को शांत रखना और किसी तरह की जल्दबाजी न करना जरूरी माना जाता है। मान्यता के अनुसार तेजपत्ते की सुगंध और इसके साथ किया गया मंत्र जाप मनुष्य आसपास सकारात्मक माहौल बनाने में सहायक हो सकता है।
हालांकि इसके प्रभाव व्यक्ति-व्यक्ति पर अलग-अलग हो सकते हैं और इसे किसी वैज्ञानिक उपचार का विकल्प नहीं माना जाना चाहिए। यदि आप यह उपाय कर रहे हैं तो इसे आस्था और सकारात्मक सोच के साथ करें। साथ ही तेजपत्ते को तकिये के नीचे रखते समय यह ध्यान रखें कि वह सूखा और साफ हो ताकि सोते समय किसी तरह की असुविधा न हो। मानसिक तनाव अधिक होने पर पर्याप्त नींद, नियमित दिनचर्या और अपनों से बातचीत भी बेहद जरूरी है।

