Dharm Desk – हिंदू धर्म में तुलसी जी को देवी लक्ष्मी का रूप माना जाता है ऐसा कहा जाता है कि जिस घर में तुलसी का पौधा होता है उस घर में सुख शांति और समृद्धि हमेशा बनी रहती है परंतु कई बार हम जाने अनजाने ऐसी गलतियां कर जाते हैं जिनका विपरीत प्रभाव हमारे जीवन में देखने को मिलता हैं. क्योंकि तुलसी का पौधा घर में रखना जितना अच्छा माना जाता है, उतना ही जरूरी होता हैं,इसे सही दिशा में रखना. शास्त्रों के अनुसार अगर तुलसी का पौधा गलत दिशा में रख दिया जाए तो इसका सीधा असर हमारे दैनिकज जीवन पर पड़ता है. बहुत बार लोग बिना जानकारी के गलती कर बैठते हैं, जो धीरे-धीरे हमारे घर की सुख-शांति और आर्थिक स्थिति को कमजोर करने लगती है.

तुलसी का पौधा लगाते समय इन बातों का रखें ध्यान

  1. दक्षिण दिशा में तुलसी
    कभी भी तुलसी का पौधा दक्षिण दिशा में नहीं लगाना चाहिए. यह दक्षिण दिशा यम की मानी जाती है और यहां तुलसी रखने से नकारात्मक ऊर्जा तेजी से बढ़ने लगती है.
  2. गंदे स्थान या कूड़े के पास
    तुलसी के पौधे के पास कभी भी गंदगी या कचरा ना रखें इसे न केवल धार्मिक दृष्टि से अशुभ माना जाता हैं, ऐसा करने से पौधे पर बुरा प्रभाव पड़ता हैं. सा सुधरा वातावरण पौधे को हरा भरा बनाए रखता है.
  3. शाम के समय जल चढना
    शास्त्रों केअनुसार तुलसी को सुबह नहाने के बाद ही जल चढ़ाना चाहिए शाम के समय तुलसी के पौधे को जल नहीं देना चाहिए. अगर आप तुलसी में रोज दीपक लगाते हैं,तो दीपक बुझने के बाद उसे तुलसी के पास से हटा ले.
  4. इन दिनों में तुलसी में जल ना चढ़ाए
    माना जाता हैं कि तुलसी के पौधे में रविवार और एकादशी के दिन तुलसी को जल नहीं चढ़ाना चाहिए.
  5. सूखी तुलसी को घर में ना रखें
    अगर तुलसी का पौधा पूरी तरह से सूख गया है तो उसे घर में ना रखें इसे नकारात्मकता का संकेत माना जाता है. सूखे पौधे को हटाकर उसकी जगह तुलसी का नया पौधा लगा लेना चाहिए.