Dharm Desk – 15 जुलाई से एक माह के भीतर ग्रहों की चाल में कई महत्वपूर्ण बदलाव देखने को मिलेंगे, जो सभी 12 राशियों के जीवन पर गहरा असर डाल सकते है, इस दौरान गुरु का अस्त होना, सूर्य का कर्क राशि में गोचर, मंगल का नक्षत्र परिवर्तन, शनि का वक्री होना और सूर्य-गुरु की युति जैसे बड़े खगोलीय परिवर्तन होने जा रहे है. इन ग्रहों की स्थिति में बदलाव का अरस करियर, व्यापार, धन, पारिवारिक जीवन और सेहत स्वास्थ्य पर पड़ सकता है. ऐसे में ये समय कई लोगों के लिए अवसर लेकर आएगा. तो कुछ के लिए सतर्क रहने का संकेत भी देगा.

15 जुलाई से गुरु होंगे अस्त

गुरु देव बृहस्पति के अस्त होने से ज्ञान, निर्णय क्षमता और आर्थिक मामलों पर प्रभाव देखने को मिल सकता है. इस दौरान निवेश सोच-समझकर करना बेहतर रहेगा. मेष, सिंह और धनु राशि के लोगों को थोड़ी सावधानी रखनी होगी, जबकि वृष और कन्या राशि के लिए यह समय आत्म मंथन का रहेगा. शिक्षा और करिरय से जुड़े फैसलों में धैर्य रखना जरूरी होगा.

16 जुलाई को सूर्य करेंगे कर्क राशि में प्रवेश

सूर्य के कर्क राशि में प्रवेश से पारिवारिक जीवन और भावनात्मक पक्ष मजबूत होगा. कर्क, वृश्चिक और मीन राशि वालों को लाभ मिल सकता है. जबकि मकर और कुंभ राशि के लोगों को कार्यक्षेत्र में संतुलन बनाकर चलना होगा. इस दौरान घर-परिवार से जुड़े फैसले महत्व पूर्ण साबित हो सकते हैं. रिश्तों में सुधार देखने को मिलेगा.

24 जुलाई को मंगल का नक्षत्र परिवर्तन

मंगल के नक्षत्र परिवर्तन से ऊर्जा और साहस में वृद्धि होगी. मेष और वृश्चिक राशि वालों को करियर में आगे बढ़ने के अवसर मिल सकते है. जबकि मिथुन और तुला राशि के लोगों को जल्दबाजी से बचना चाहिए. यह समय नई योजनाओं की शुरुआत के लिए अनुकूल रहेगा, लेकिन निर्णय सोच-समझकर लेना जरूरी होगा.

27 जुलाई से शनि वक्री होंगे

शनि के वक्री होने से पुराने कामों की सक्षामी का समय शुरू होगा. मकर, कुंभ और तुला राशि के लोगों को अपने कार्यों में धैर्य रखना होगा. यह समय मेहनत का फल देने वाला भी हो सकता है, लेकिन देरी संभव है. न्याय और अनुशासन से जुड़े मामलों में सावधानी बरतना जरूरी होगा.

29 जुलाई को सूर्य और गुरु की युति बनेगी

सूर्य और गुरु की युति को शुभ संकेत होता है. इस दौरान सिंह, धनु और मीन राशि वालों को करियर और धन के मामलों में लाभ मिल सकता है. यह समय आत्म विश्वास बढ़ाने वाला होगा. नए अवसरों के द्वार खोल सकता है. हालांकि, अहंकार से बचना और संतुलन बनाए रखना जरूरी रहेगा.

सभी 12 राशियों पर इसका प्रभाव रहेगा

इन सभी ग्रह परिवर्तनों का असर हर राशि पर अलग-अलग तरीके से पड़ेगा, कुछ राशियों को करियर में उन्नति मिलेगी. तो कुछ को आर्थिक मामलों में सतर्क रहना होगा. पारिवारिक जीवन में भी उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकते है. ऐसे में धैर्य, संयम और समझदारी से काम लेना ही इस समय की सबसे बड़ी जरूरत होगी.

किस राशि पर क्या असर पड़ सकता है

मेष, सिंह और धनु राशि को करियर में अवसर मिल सकते है, वृष और कन्या राशि को आर्थिक मामलों में सावधानी रखनी होगी. मिथुन और तुला राशि के लिए फैसले सोच-समझकर लेना जरूरी रहेगा. कर्क, वृश्चिक और मीन राशि को पारिवारिक सुख मिल सकता है, जबकि मकर और कुंभ राशि के लोगों को मेहनत के बाद सफलता मिलेगी.