Dharm Desk – घर में पौधे लगाने का शौक अब सिर्फ सजावट तक सीमित नहीं रहा. हमारे यहां तो पुराने समय से ही माना जाता है कि कुछ पौधे घर की किस्मत भी बदल देते है. मनी प्लांट तो आपने हर घर में देखा होगा, लेकिन बहुत कम लोग जाते हैं कि अगर इसके साथ जेड पौधा भी लगा दिया जाए तो इसका असर और ज्दाया अच्छा प्रभावित हो जाता है.

जेड पौधा आखिर खास क्यों है?
अब यह जानने कि जेड पौधे की पत्तियां बिल्कुल सिक्कों जैसी दिखती हैं. यही वजह है कि इसे पैसे खींचने वाला पौधा भी कहा जाता है. यह घर में पॉजिटिव एनर्जी लाता है, और धीरे-धीरे आर्थिक हालात को बेहतर करने में मदद करता है.
दोनों को साथ रखने का अलग ही असर
कहते हैं अकेला मनी प्लांट अच्छा है, लेकिन जेड के साथ मिल जाए तो सोने पर सुहाग वाली कहावत हो जाती है… ये दोनों मिलकर घर का माहौल हल्का और शांत बनाते है. इससे निकलने वाली सकारात्मक ऊर्जा इंसान के दिमाग को शांत रखती है. दिमाग भी थोड़ा क्लियर रहता है. जिससे पैसे से जुड़े फैसले सही लेने में मदद मिलती है.
सही जगह, दिशा का रखें ख्याल
अब ये भी जरूरी है कि इन्हें कहीं भी रखकर भूल न जाएं. वास्तु के हिसाब से घर की दक्षिण-पूर्व दिशा सबसे सही मानी जाती है. अगर वहां जगह नहीं है, तो मुख्य दरवाजे के पास या ड्रॉइंग रूम में भी रख सकते है.
धीरे-धीरे दिखने लगता है इसका असर
ऐसा नहीं है कि आज रखा और कल पैसा बरसने लगेगा, लेकिन मान्यता ये जरूर कहती है कि समय के साथ ये पौधे घर की आर्थिक परेशानियों को कम करने में मदद करते है. इसलिए लोग इन्हें गिफ्ट में भी देते हैं.
देखभाल में आलस पड़ सकता है भारी
पौधा लगाना आसान है. संभालना जरूरी है. सूखे पत्ते हटाते रहें, ज्यादा पानी न डालें और थोड़ी धूप जरूर मिले, इसका ध्यान रखे. वरना फायदा कम और नुकसान ज्यादा हो सकता है. ये छोटा सा उपाय है, लेकिन लोगों का विश्वास इससे जुड़ा हुआ है.

