पंजाब के खिलाड़ियों को दिवाली के पहले मुख्यमंत्री भगवंत मान और आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने तोहफा दिया है। राज्य में 3,000 से अधिक खेल मैदानों का उद्घाटन किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि मैदान तो हैं, लेकिन खिलाड़ियों को मिलने वाली सुविधाएं पर्याप्त नहीं हैं।
मुख्यमंत्री ने कहा कि बच्चों में कोई कमी नहीं है और पंजाब के खिलाड़ी बड़ी उपलब्धियां हासिल कर चुके हैं। खेल ही ऐसी जगह हैं, जहां जीतने और हारने वाले एक-दूसरे का सम्मान करना सीखते हैं और हार मानना भी सीखते हैंमुख्यमंत्री ने कहा कि पंजाब की धरती इतनी उर्वर है कि जो भी बीज बोएंगे, वह उग जाएगा। इसलिए, उनकी कोशिश है कि पंजाब को फिर से रंगीला पंजाब बनाया जाए। उन्होंने कहा कि हर धड़कन में पंजाब धड़कता है और पंजाबियों के प्यार का कर्जा चुकाने के लिए कई जीवन देने पड़ें।

4 खेलों के कप्तान पंजाबी हैं मुख्यमंत्री ने कहा कि पंजाब का खेलों में हमेशा महत्वपूर्ण योगदान रहा है और खेलों के कारण युवा बुरी आदतों से दूर रहते हैं। उन्होंने गर्व के साथ बताया कि 4 खेलों के कप्तान पंजाबी हैं, जो राज्य के लिए बहुत बड़ा गौरव है। मिलेगा एक करोड़ रुपए पुरस्कार में मुख्यमंत्री ने यह भी कहा कि जो खिलाड़ी कॉमनवेल्थ या एशियाई खेलों में पदक लाएगा, उसे पुरस्कार के रूप में गोल्ड मैडल पर 1 करोड़ रुपए, सिल्वर मैडल पर 75 लाख रुपए और ब्रॉन्ज मैडल पर 50 लाख रुपए दिए जाएंगे। इसके अलावा, खिलाड़ियों को ओलंपिक की तैयारी के लिए पहले ही पैसे दिए जाते हैं और उन्हें 300 कोच उपलब्ध कराए गए हैं।
- Today’s Top News: इन जिलों में कल बंद रहेंगे स्कूल, नाबालिग ने भाई को बनाया बंधक, पान मसाला के दो ब्रांड जांच में मिले असुरक्षित, सरकारी स्कूलों में 6,812 शिक्षकीय पदों पर भर्ती प्रक्रिया शुरू, महादेव सट्टा ऐप मामले में अभिषेक हैदराबाद एयरपोर्ट से अरेस्ट… पढ़ें दिनभर की प्रमुख खबरें
- उज्जैन में लोग खुद तोड़ने लगे अपना घर, मकान मालिकों को मिला था अल्टीमेट, जानिए पूरा मामला
- CM के बयान पर भड़के वकील: 22 जिलों में ‘GenZ’ अधिवक्ता खोलेंगे मोर्चा, बड़े आंदोलन की तैयारी
- Bihar Top News Today: समस्तीपुर में जमुई जैसा कांड, ज्ञानेश कुमार का फूंका पुतला, मां-बेटी की मौत
- UPI MDR Charge: 15 अक्टूबर से बदलेंगे नियम, 18% GST पर सरकार कर सकती है समीक्षा


