हेमंत शर्मा, इंदौर। मध्य प्रदेश के इंदौर से सोशल मीडिया के दुरुपयोग का एक गंभीर मामला सामने आया है। यहां इंस्टाग्राम के जरिए नाबालिग छात्राओं को निशाना बनाने वाले एक 25 वर्षीय युवक के खिलाफ तिलक नगर थाने में POCSO एक्ट सहित विभिन्न गंभीर धाराओं में मामला दर्ज किया गया है। पुलिस मामले की जांच में  जुटी है।

READ MORE: जबलपुर CBI रिश्वतकांड: 6 महीने से फरार GST अधीक्षक मुकेश बर्मन ने किया सरेंडर, संपत्ति कुर्की के आदेश जारी होते ही कोर्ट पहुंचा आरोपी 

पुलिस के अनुसार, आरोपी ने इंस्टाग्राम पर दो नाबालिग छात्राओं से दोस्ती की और धीरे-धीरे उनसे आपत्तिजनक चैटिंग शुरू कर दी। आरोप है कि वह छात्राओं को अश्लील वीडियो और संदेश भेजता था और उन पर मिलने और शारीरिक संबंध बनाने का दबाव भी बना रहा था। 

पूरे मामले का खुलासा तब हुआ जब छात्राओं के परिजनों ने उनके इंस्टाग्राम चैट देखे। इसके बाद परिजनों ने तिलक नगर थाने में शिकायत दर्ज कराई, जिसके आधार पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ POCSO एक्ट समेत अन्य संबंधित धाराओं में एफआईआर दर्ज की।

इधर इस घटना ने एक बार फिर सोशल मीडिया के माध्यम से नाबालिगों को निशाना बनाए जाने और बच्चों की ऑनलाइन सुरक्षा को लेकर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। 

फिजियोथेरेपिस्ट की पढ़ाई कर रहा है आरोपी

पुलिस के मुताबिक आरोपी साल 2022 से इंदौर में है। वह किराए के लिए अलग-अलग इलाकों में रहता है और फिजियोथेरेपिस्ट की पढ़ाई कर रहा है। उसके मोबाइल मे अन्य लड़कियों की भी वीडियो चेटिंग व फोटो मिली है।

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m