राकेश कथूरिया, कैथल. केंद्र सरकार की सामाजिक सुरक्षा योजनाएं आम नागरिकों के लिए आर्थिक सुरक्षा का मजबूत आधार बन रही हैं। उपायुक्त अपराजिता ने कहा कि प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना और प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना के तहत बेहद कम वार्षिक प्रीमियम पर ₹2 लाख तक का बीमा संरक्षण मिलता है। उन्होंने नागरिकों से अधिक से अधिक संख्या में इन योजनाओं से जुड़कर लाभ उठाने की अपील की।
डीसी अपराजिता ने बताया कि प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना तथा प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना नागरिकों के लिए कारगर सिद्ध हो रही है। इन योजनाओं के फार्म प्रत्येक बैंक व डाकघर में उपलब्ध हैं। इन योजनाओं में निर्धारित वार्षिक प्रीमियम जमा करवा कर दो लाख रुपए तक का बीमा होता है।
उन्होंने बताया कि केंद्र सरकार ने प्रत्येक बैंक उपभोक्ता को जीवन सुरक्षा बीमा योजना का लाभ देने के लिए दो स्कीम चलाई हुई हैं। सामाजिक सुरक्षा योजना सामान्य परिवार को मुश्किल की घड़ी में आर्थिक समर्थन देकर मजबूत बनाती है। उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना में 18 से 50 वर्ष आयु के व्यक्ति नामांकन करवा सकते है। योजना के तहत 436 रुपये वार्षिक प्रीमियम जमा करवाना होता है तथा इससे 2 लाख रुपए के जीवन बीमा का संरक्षण मिलता है।

इसी प्रकार प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना एक दुर्घटना बीमा योजना है। इस योजना के तहत 18 से 70 वर्ष तक के नागरिक अपना दुर्घटना बीमा करवा सकते हैं। केवल 20 रुपये के वार्षिक प्रीमियम पर इस योजना में दो लाख रुपये का दुर्घटना बीमा संरक्षण प्राप्त होता है। उन्होंने बताया कि इन बीमा योजनाओं का प्रीमियम उपभोक्ता के बैंक या डाकघर खाते में से ऑटो डेबिट होता है तथा दावे की राशि संबंधित के बैंक खाते में सीधे जमा हो जाती है। इन योजनाओं में नामांकन करवाने के लिए अपने नजदीकी बैंक शाखा अथवा डाकघर से संपर्क करें। उन्होंने नागरिकों से आह्वान किया है कि वे अधिक से अधिक सरकार की योजनाओं का लाभ उठाएं।
- वैशाली नाव हादसा: राघोपुर पहुंचे तेजस्वी यादव, पीड़ित परिवारों से मुलाकत कर आर्थिक मदद का किया ऐलान
- ‘बीजेपी ने सपा की साइकिल पंचर कर दी’, स्मृति ईरानी ने कांग्रेस को दी खास सलाह
- अंबाला में ₹800 करोड़ का शहीद स्मारक तैयार! 1857 की क्रांति की कहानी देखेंगी 23 गैलरी, PM मोदी जल्द करेंगे उद्घाटन
- Ranchi Weather Today: रांची में बदलेगा मौसम का मिजाज, बादल और हल्की बारिश के आसार, जानें 17 अक्टूबर तक कैसा रहेगा मौसम
- Morning News Brief: 11.40 लाख रेलवे कर्मचारियों को 78 दिन का दिवाली बोनस; नीले ड्रम कांड वाली मुस्कान को फांसी की सजा

