विनोद सैनी, हिसार. पीएम-किसान योजना की 23वीं किस्त हस्तांतरण कार्यक्रम का सदलपुर में हुआ सीधा प्रसारण नलवा विधायक रणधीर पनिहार ने किसानों से किया संवाद, कृषि विशेषज्ञों ने दी खरीफ फसलों की उन्नत खेती की जानकारी हिसार में प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि (पीएम-किसान) योजना की 23वीं किस्त हस्तांतरण कार्यक्रम का सीधा प्रसारण शनिवार को चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विज्ञान केंद्र, सदलपुर में आयोजित किया गया। कार्यक्रम में नलवा विधानसभा क्षेत्र के विधायक रणधीर पनिहार ने मुख्य अतिथि के रूप में सहभागिता की तथा उपस्थित किसानों को संबोधित किया।
अपने संबोधन में विधायक रणधीर पनिहार ने कहा कि केंद्र एवं राज्य सरकार किसानों के हितों के लिए निरंतर कार्य कर रही हैं। प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना किसानों को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है। उन्होंने किसानों की समस्याएं एवं सुझाव भी सुने तथा संबंधित अधिकारियों को उनके समाधान के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
इस अवसर पर आयोजित किसान उत्सव सम्मेलन में कृषि विशेषज्ञों ने किसानों को आधुनिक एवं वैज्ञानिक खेती के विभिन्न पहलुओं की जानकारी दी। उप कृषि निदेशक डॉ. राजबीर ने कृषि विभाग द्वारा संचालित योजनाओं तथा किसानों के लिए उपलब्ध सुविधाओं की विस्तार से जानकारी प्रदान की। मुख्य वैज्ञानिक डॉ. नरेंद्र ने किसानों को खरीफ फसलों की उन्नत खेती एवं नवीन कृषि तकनीकों के बारे में अवगत कराया।
पौध रोग विशेषज्ञ डॉ. पंकज यादव ने खरीफ फसलों में रोगों की पहचान, रोकथाम एवं प्रबंधन संबंधी महत्वपूर्ण जानकारी साझा की, जबकि एडीओ डॉ. राधेश्याम ने प्राकृतिक खेती, संतुलित पोषण प्रबंधन तथा मृदा स्वास्थ्य संरक्षण के महत्व पर प्रकाश डाला। विशेषज्ञों ने किसानों को वैज्ञानिक कृषि पद्धतियों को अपनाने, उन्नत बीजों के प्रयोग, जल संरक्षण तथा जैविक एवं प्राकृतिक खेती की ओर बढ़ने के लिए प्रेरित किया।

कार्यक्रम में उपस्थित किसानों ने कृषि विशेषज्ञों से विभिन्न विषयों पर चर्चा कर अपनी जिज्ञासाओं का समाधान प्राप्त किया। साथ ही प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की 23वीं किस्त जारी होने पर किसानों ने केंद्र सरकार का आभार व्यक्त किया।
कार्यक्रम में क्षेत्र के अनेक किसान, कृषि विभाग के अधिकारी, कृषि विज्ञान केंद्र के वैज्ञानिक एवं अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।
- जोधपुर के MGH अस्पताल में मंत्री के सामने रो पड़ी नर्स, पैर पकड़ कहा मंत्री जी! ट्रांसफर कर दो
- उज्जैन में आफत की बारिश: प्रशासन की खुली पोल, पहली ही बारिश में डूबी शहर की सड़कें, खुले चेंबर दे रहे हादसों को न्योता
- ‘भारत कोई धर्मशाला नहीं’, अमित शाह ने घुसपैठियों को चेतावनी देते हुए कहा- देश में जो जन्मा है वही रहेगा, एक-एक को चुन-चुनकर निकाला जाएगा
- कोरिया कटगोड़ी तिहरे हत्याकांड में सभी 9 आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने मुख्य बाजार में निकाला पैदल जुलूस, देखें VIDEO
- कांड, कार्रवाई और कारावासः हत्या के आरोपी को कोर्ट ने सुनाया आजीवन कारावास, जानिए क्या है पूरा मामला

