PM Kisan Scam Rajasthan: राजस्थान के लाखों अन्नदाताओं के हक पर करोड़ों की सेंधमारी का बड़ा मामला सामने आया है। प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना में 440 करोड़ रुपये की गड़बड़ी का खुलासा होने के बाद पूरे प्रदेश में हड़कंप मच गया है।

दरअसल, सरकार ने साफ कर दिया है कि यह किसानों के पसीने की कमाई पर डाका है और इसमें शामिल किसी भी सिंडिकेट को बख्शा नहीं जाएगा। गृह राज्य मंत्री जवाहर सिंह बेढम ने आज जयपुर में मीडिया से चर्चा करते हुए जीरो टॉलरेंस की नीति के तहत कड़ी कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं।
कौन है इस 440 करोड़ की साजिश के पीछे?
बता दें कि इस घोटाले के तार बैंक कर्मचारियों से लेकर संगठित गिरोहों तक जुड़े होने की आशंका है। मंत्री बेढम ने स्पष्ट शब्दों में कहा कि जांच की आंच उन सभी तक पहुंचेगी जिन्होंने फर्जी तरीके से अपात्र लोगों को फायदा पहुंचाया या असली किसानों का पैसा डकार लिया। फिलहाल जांच एजेंसियां अब उन खातों को खंगाल रही हैं जहां से पैसा डायवर्ट किया गया। साथ ही दोषियों को सलाखों के पीछे पहुंचाने के लिए पुलिस और कृषि विभाग की संयुक्त टीम बनाई गई है।
गौरतलब है कि घोटाले की खबर के बीच सरकार ने किसानों को बड़ी राहत भी दी है। दरअसल, भजनलाल सरकार ने मुख्यमंत्री सम्मान निधि को जोड़कर अब सालाना सहायता राशि को 6 हजार से बढ़ाकर 8 हजार रुपये कर दिया है। जानकारी के अनुसार सरकार का इरादा इस राशि को चरणबद्ध तरीके से 12 हजार रुपये प्रति वर्ष करने का है। जिन पात्र किसानों का पैसा तकनीकी कारणों से फंसा है, उन्हें तुरंत भुगतान करने के निर्देश विभागों को दे दिए गए हैं।
पढ़ें ये खबरें
- 11 सितंबर महाकाल भस्म आरती: भगवान महाकालेश्वर का दिव्य श्रृंगार, घर बैठे यहां कीजिए दर्शन
- Ayodhya Ramlala Aarti Live Darshan 11 September: श्री रामलला सरकार का दिव्य श्रृंगार, यहां कीजिए अलौकिक दर्शन
- Bihar Morning News: जदयू कार्यालय में जनसुनवाई, PU में छात्रों का आंदोलन, कांग्रेस की PC
- भोपाल में CM डॉ. मोहन ने देखी फिल्म ‘हनुमान अंश’: बोले- ‘ऐसी धार्मिक फिल्में देती हैं जनसेवा की प्रेरणा’
- अल्टीमेटम के बाद नपे दारोगा जी, हवालात पहुंचे 3 आरोपी! सिर्फ एक ‘सोशल मीडिया पोस्ट’ और बहा दिया खून, पुलिस का बड़ा खुलासा



