पीएम मोदी रविवार को पश्चिम बंगाल के दौरे पर थे. झाड़ग्राम में उन्होंने रैली की. इस दौरान रास्ते में वह एक दुकान पर रुके और झालमुड़ी खाई. झालमुड़ी बनाते हुए दुकानदार ने पूछा कि आप प्याज खाते हैं. पीएम ने जवाब दिया- हां प्याज खाता हूं बस दिमाग नहीं. यह सुनकर दुकानदार हंसने लगा. पीएम ने दुकानदार से इस मुलाकात का करीब 40 सेकेंड का वीडियो अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर किया. साथ ही कुछ तस्वीरें भी शेयर कीं. झालमुड़ी की दुकान पर रुके PM मोदी ने वहां पहुंचीं स्थानीय महिलाओं से भी मुलाकात की. पीएम मोदी वहां मौजूद बच्चों को झालमुड़ी भी खिलाया. फिर खुद भी झालमुड़ी का आनंद लिया. इस दौरान वहां मौजूद लोगों की भीड़ जय श्री राम और नरेंद्र मोदी जिंदाबाद के नारे लगाती दिखी.

पीएम के सोशल मीडिया अकाउंट पर पोस्ट की गई तस्वीर

कुछ देर बाद पीएम मोदी ने खुद के एक्स अकाउंट पर झालमुड़ी की दुकान रुकने और उसका आनंद लेने की तस्वीरें साझा की. पीएम मोदी ने एक्स अकाउंट पर झाड़ग्राम में झालमुड़ी की दुकान की 4 तस्वीरें साझा करते हुए लिखा- रविवार को बंगाल की चार रैलियों के बीच बंगाल के झाड़ग्राम में झालमुड़ी का आनंद लेते हुए.

पीएम ने दुकानदार विक्रम साह ने से कहा – बढ़िया झालमुड़ी बनाओ

जिस दुकान पर पीएम ने झालमुड़ी खाया उसके दुकानदार विक्रम साह ने बताया कि पीएम मोदी के आने की कोई पूर्व सूचना नहीं थी. पीएम मोदी अचानक दुकान पर आए और कहा बढ़िया झालमुड़ी बनाओ. फिर मैंने मिर्च, मसाला और आचार के साथ झालमुड़ी बनाई. दुकानदार ने बताया कि झालमुड़ी का स्वाद चखने के बाद पीएम मोदी ने कहा कि बढ़िया बना है.

पीएम मोदी के अचाकन रुकने से लोग हतप्रभ, फिर जताई खुशी

दुकान में विक्रम साह के साथ मौजूद एक महिला ने बताया कि पीएम मोदी ने मेरा हालचाल भी पूछा. इस पर उन्होंने बताया कि आपके दिए पैसों से दुकान आगे बढ़ाया है. दरअसल महिला बिहार की है, ऐसे में बीते साल बिहार में हुए विधानसभा चुनाव से पहले महिलाओं को मिले पैसे का वो जिक्र कर रही थी. पीएम मोदी के इस दुकान पर रुकने से वहां के स्थानीय लोग बेहद खुश नजर आए.

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m