PM Modi Big Announcement for Gen-Z: 80वें स्वतंत्रता दिवस (80th Independence day) के अवसर पर ऐतिहासिक लाल किले की प्राचीर से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश के नाम संबोधन दिया। पीएम मोदी के संबोधन में युवाओं यानी जेन-जी (Gen-Z) के लिए ‘युवा मिशन’ का ऐलान किया। प्रधानमंत्री मोदी ने लाल किले से युवाओं के लिए कई बड़ी घोषनाएं की। प्रधानमंत्री ने अपने भाषण में साफ किया कि भारत को ‘विकसित भारत @2047’ बनाने की चाबी देश के युवाओं और छात्रों के हाथों में है।
प्रधानमंत्री मोदी ने बताया कि कैसे युवाओं के लिए लगातार काम कर रही है। पीएम मोदी ने 1 करोड़ युवाओं को AI स्किल ट्रेनिंग, युवाओं के लिए सस्ता डेटा, फ्री ऑनलाइन कोचिंग, गरीब, मध्यम वर्ग के बच्चों के लिए प्री कोचिंग का ऐलान किया।
प्रधानमंत्री ने अपने भाषण में कहा कि अब देश के छोटे शहरों और गांवों के होनहार छात्रों को महंगी कोचिंग फीस के कारण पीछे नहीं हटना पड़ेगा। सरकार एक ऐसा डिजिटल और ऑन-ग्राउंड नेटवर्क तैयार कर रही है, जहां प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए टॉप फैकल्टीज और स्टडी मैटेरियल मुफ्त उपलब्ध कराया जाएगा। जानिए लाल किले की प्राचीर से Gen-Z और छात्रों को मिले 5 बड़े गिफ्ट्स क्या हैं?
- 1 साल में 1 करोड़ युवाओं को AI स्किल ट्रेनिंग
- युवाओं के लिए सस्ता डेटा उपलब्ध
- युवाओं के लिए फ्री ऑनलाइन कोचिंग
- गरीब, मध्यम वर्ग के बच्चों के लिए कोचिंग
- युवाओं को परीक्षा के लिए फ्री कोचिंग
‘फ्री कोचिंग नेटवर्क’ और डिजिटल लर्निंग का बड़ा तोहफा
प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे छात्रों और गरीब परिवार के युवाओं के लिए पीएम मोदी ने एक ऐतिहासिक ऐलान किया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, ‘हम देश में फ्री कोचिंग देने का एक बड़ा नेटवर्क खड़ा करेंगे। हमारा लक्ष्य गरीब से गरीब तक अच्छी शिक्षा पहुंचाना है। जबकि युवाओं के लिए विभिन्न परीक्षाओं की फ्री ऑनलाइन कोचिंग और डिजिटल तैयारी की व्यवस्था सुनिश्चित करने की बात कही।
रिसर्च और इनोवेशन के लिए ₹1 लाख करोड़ का फंड
भारत को केवल तकनीक का उपभोक्ता बनाने के बजाय ‘ग्लोबल इनोवेशन हब’ बनाने के लिए पीएम मोदी ने रिसर्च और R&D (रिसर्च एंड डेवलपमेंट) को लेकर बड़ा विजन पेश किया। PM मोदी ने कहा,’हमने युवाओं को रिसर्च के नए अवसर दिए हैं। इनोवेशन के लिए एक लाख करोड़ रुपये का फंड बनाया गया है। हमारे प्राइवेट स्टार्टअप्स में 28 साल की औसत उम्र के युवाओं ने अपने ट्रायल सैटेलाइट लॉन्च करके कमाल दिखाया है। देश में आज 2.5 लाख से ज्यादा स्टार्टअप्स काम कर रहे हैं।
नेशनल टैलेंट हंट अभियान
पीएम मोदी ने कहा कि 2030 का ओलंपिक भारत में हो रहा है। चाहता हूं कि 2036 का भी भारत में ही हो। गांव-गांव, शहर-शहर से टैलेंट ढूंढेंगे। देश की प्रतिभाओं को ट्रेनिंग देंगे. खेल के क्षेत्र में टैलेंट हंट का आयोजन करेंगे।
पीएम मोदी ने मेलोनी को Melody Toffee गिफ्ट दी, खुशी से झूम उठी इटली की प्रधानमंत्री
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m


