चंडीगढ़। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के चंडीगढ़ दौरे से ठीक पहले शुक्रवार को बेहद अहम खबर सामने आई है, जिसके अनुसार पंजाब एवं हरियाणा सिविल सचिवालय को बम से उड़ाने की धमकी मिली है. धमकी मिले की मिलने से प्रशासन और सुरक्षा एजेंसियों में हड़कंप मच गया. वैसे तो प्रधानमंत्री के दौरे को लेकर बेहद कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की गई है, लेकिन इस बीच बम से उड़ाने की धमकी ने सभी के होश उड़ा दिये हैं.
सचिवालय परिसर करवाया गया खाली
आपको बता दें कि बम से उड़ने की धमकी मिलने के बाद सचिवालय में बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया है. यह धमकी कंट्रोल रूम पर बम थ्रेट के संदेश के जरिए मिली है.पूरे सचिवालय परिसर में हाई अलर्ट घोषित कर दिया गया. सूचना मिलते ही चंडीगढ़ पुलिस, बम निरोधक दस्ता, डॉग स्क्वायड और अन्य सुरक्षा एजेंसियां मौके पर पहुंच गईं. एहतियात के तौर पर सचिवालय परिसर को खाली कराया गया और पूरे क्षेत्र की गहन तलाशी शुरू कर दी गई.
सचिवालय के चप्पे चप्पे की जांच की जा दी है.प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यक्रम को देखते हुए पहले से ही शहर में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं. ऐसे में धमकी मिलने के बाद सुरक्षा व्यवस्था को और सख्त कर दिया गया. कई लेयर की सुरक्षा व्यवस्था की गई है.
पुलिस ने सचिवालय के सभी प्रवेश और निकास द्वारों पर सुरक्षा बढ़ा दी है और आसपास के क्षेत्र की भी निगरानी तेज कर दी गई है.
पुलिस अधिकारियों के अनुसार कंट्रोल रूम पर प्राप्त धमकी भरे संदेश की गंभीरता से जांच की जा रही है. संदेश भेजने वाले की पहचान और स्रोत का पता लगाने के लिए साइबर एवं तकनीकी टीमों को भी लगाया गया है.
- Stock Market Trading Ideas : L&T, Birlasoft समेत 5 शेयरों में कमाई का मौका? जानें टारगेट और स्टॉप-लॉस
- Cyclone Arnab: ‘अर्नब’ आ रहा है, आंध्र प्रदेश-ओडिशा में भारी बारिश शुरू, छत्तीसगढ़ और एमपी से लेकर बिहार-झारखंड तक अलर्ट
- ‘पुलिस क्रासफायर के लिए तैयार है’, बंग्लादेश पुलिस प्रमुख अली हुसैन ने दिया बयान
- Crude Oil Price Today : कच्चे तेल में गिरावट, ब्रेंट 114 डॉलर के करीब, भारत को मिल सकती है राहत
- CM साय की अध्यक्षता में कैबिनेट की बैठक शुरु: धान खरीदी समेत कई मुद्दों पर लिए जा सकते हैं अहम फैसले

