चंडीगढ़: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 17 जुलाई को चंडीगढ़ दौरे को लेकर चंडीगढ़ ट्रैफिक पुलिस ने विशेष ट्रैफिक एडवाइजरी जारी की है। इसके अनुसार जनता को चलना है। एडवाइजरी के अनुसार शहर के कई मार्गों पर ट्रैफिक को डायवर्ट किया जाएगा। वहीं कुछ स्थानो में ट्रैफिक को कुछ समय के लिए रोका भी जा सकता हैलोगों से अपील की गई है कि वे अनावश्यक यात्रा से बचें और वैकल्पिक मार्गों का इस्तेमाल करें।
दोपहर 3 बजे तक इस मार्ग का उपयोग न करें
ट्रैफिक पुलिस के अनुसार, चंडीगढ़-नयागांव बैरियर से पीईसी लाइट प्वाइंट होते हुए सेक्टर-2/3/10-11 चौक तक वीवीआईपी मूवमेंट के दौरान ट्रैफिक डायवर्ट या सीमित रहेगा। आम लोगों को सलाह दी गई है कि वे दोपहर 3 बजे तक इस मार्ग का उपयोग न करें। पुलिस ने यह भी कहा है कि प्रधानमंत्री के दौरे को देखते हुए शहर के अन्य कुछ मार्गों पर भी आवश्यकता के अनुसार ट्रैफिक को डायवर्ट या अस्थायी रूप से रोका जा सकता है। इसलिए नागरिक अपनी यात्रा की पहले से योजना बनाएं और वैकल्पिक मार्ग अपनाएं।
ट्रैफिक से जुड़ी ताजा जानकारी
चंडीगढ़ ट्रैफिक पुलिस सोशल मीडिया में हर जानकारी अपडेट करेगी। व्यवस्था बनाए रखने के लिए अकाउंट्स पर नजर बनाए रखने की अपील की गई है। एडवाइजरी में कार्यक्रम में शामिल होने वाले मेहमानों, आमंत्रित व्यक्तियों और अधिकारियों को केवल निर्धारित पार्किंग स्थलों पर ही वाहन खड़े करने के निर्देश दिए गए हैं।

यह है चेतावनी
इसके अलावा आम लोगों को चेतावनी दी गई है कि वे साइकिल ट्रैक, पैदल मार्ग और ‘नो पार्किंग’ क्षेत्रों में वाहन खड़े न करें। ऐसा करने पर नियमों के तहत सख्त कार्रवाई करते हुए उस व्यक्ति के खिलाफ कार्यवाही करते हुए उसे जब्त किया जाएगा। चंडीगढ़ ट्रैफिक पुलिस ने नागरिकों से ट्रैफिक नियमों का पालन करने, पुलिस का सहयोग करने और वीवीआईपी दौरे के दौरान लागू अस्थायी ट्रैफिक प्रतिबंधों के चलते होने वाली असुविधा को समझते हुए सहयोग बनाए रखने की अपील की है।
- बप्पा को भोग लगाने के लिए बनाएं स्पेशल बूंदी मोदक, इस ट्रिक से फूली-फूली बनेगी बूंदी
- मोतिहारी के हरदिया पुल का एप्रोच पथ फिर विवादों में, मरम्मत के कुछ ही दिनों बाद गुणवत्ता पर उठे सवाल
- आर्य समाज का मैरिज सर्टिफिकेट अकेले मान्य नहीं, जरूरी रस्मों का सबूत जरूरी: इलाहाबाद HC
- Jharkhand Weather Update: झारखंड में बदलेगा मौसम का मिजाज, 22 से 25 सितंबर तक बारिश-आंधी का अलर्ट, 24 को 5 जिलों में Orange Alert
- UK ने हूती हमलों के बीच सऊदी अरब की मदद करने का किया ऐलान, एयर-टू-एयर रिफ्यूलिंग कर मदद करेगा



