PM Modi congratulated CM Vijay: विजय तमिलनाडु के सीएम बन गए हैं। तमिलगा वेत्री कड़गम (TVK) चीफ और एक्टर विजय ने आज सुबह 10 बजे तमिलनाडु के मुख्यमंत्री पद की शपथ ली। उनके साथ टीवीके के नौ विधायकों ने भी मंत्री पद की शपथ ली। पीएम मोदी ने सीएम विजय को बधाई दी है। प्रधानमंत्री मोदी ने इस दौरान केंद्र और तमिलनाडु सरकार मिलकर बेहतर काम करने पर जोर दिया।


पीएम मोदी ने सोशल मीडिया एक्स पर लिखा- थिरु सी. जोसेफ विजय को तमिलनाडु के मुख्यमंत्री के तौर पर शपथ लेने पर बधाई। उनके आगे के कार्यकाल के लिए शुभकामनाएं। केंद्र सरकार लोगों की ज़िंदगी को बेहतर बनाने के लिए तमिलनाडु सरकार के साथ मिलकर काम करती रहेगी।

पवन कल्याण ने विजय को मुबारकबाद दी
आंध्र प्रदेश के उप मुख्यमंत्री पवन कल्याण (Pawan Kalyan) ने तमिलनाडु का मुख्यमंत्री बनने पर विजय को बधाई दी है। उन्होंने सोशल मीडिया एक्स पर लिखा- टीवीके चीफ थिरु विजय को तमिलनाडु के मुख्यमंत्री के तौर पर शपथ लेने पर और मंत्री के तौर पर शपथ लेने वाले सभी लोगों को दिल से बधाई। मैं उम्मीद करता हूं कि नई सरकार लोगों की उम्मीदों को पूरा करेगी, ट्रांसपेरेंट और प्रोग्रेसिव गवर्नेंस पक्का करेगी, और तमिलनाडु को ज्यादा ग्रोथ और खुशहाली की ओर ले जाएगी।

श्रीलंकाई राष्ट्रपति ने विजय को दी बधाई
श्रीलंका के राष्ट्रपति अनुरा कुमारा दिसानायके (Anura Kumara Dissanayake) ने तमिलनाडु के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेने पर विजय को बधाई दी है। उन्होंने एक्स पर लिखा- सी. जोसेफ विजय को तमिलनाडु के मुख्यमंत्री के तौर पर शपथ लेने पर बधाई। श्रीलंका और तमिलनाडु इतिहास, संस्कृति, उद्यम और पीढ़ियों से लोगों के बीच स्थायी संबंधों से जुड़े हुए हैं।

उन्होंने आगे लिखा कि- हमारा भविष्य बहुत ज्यादा आर्थिक उम्मीदों और मौकों से भरा है, क्योंकि श्रीलंका और भारत लगातार करीबी रिश्ते और मज़बूत पार्टनरशिप बना रहे हैं। मैं भारत-श्रीलंका की मजबूत पार्टनरशिप के तहत, ज्यादा खुशहाली और तरक्की के लिए मिलकर काम करने का इंतजार कर रहा हूं। श्रीलंका के लोग मेरे साथ मिलकर आपको और तमिलनाडु के लोगों को हर सफलता की शुभकामनाएं देते हैं।

यह भी पढ़ेंः- ‘एक मूर्ख की वजह से देश इतना नुकसान नहीं झेल सकता…,’ किरेन रिजिजू का राहुल गांधी पर करारा वार, बोले- अब हर बिल पास कराएगी सरकार

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m