रायपुर. छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं दी हैं. उन्होंने अपने ट्विटर हैंडल पर पोस्ट कर कहा- “समस्त छत्तीसगढ़वासियों को राज्य के स्थापना दिवस पर मेरी हार्दिक शुभकामनाएं.”
पीएम मोदी ने अपने ट्वीट में छत्तीसगढ़ की वैभवशाली लोक परंपरा और जनजातीय संस्कृति के अद्भुत संगम की सराहना करते हुए यह भी लिखा कि यह प्रदेश विकास के पथ पर तेजी से आगे बढ़ता रहे, यही उनकी कामना है.

