PM Modi Greets Countrymen On Janmashtami: देश आज आज देशभर में जन्माष्टमी का महापर्व मनाया जा रहा है। यह पर्व भगवान विष्णु के आठवें अवतार श्री कृष्ण के जन्मोत्सव के रूप में मनाया जाता है। हिंदू कैलेंडर के मुताबिक आज के दिन ही द्वापर युग में भगवान श्रीकृष्ण (Lord Shri Krishna) का जन्म हुआ था। द्रिक पंचांग के अनुसार, यह भगवान कृष्ण का 5253वां जन्मोत्सव है। श्री कृष्ण जन्माष्टमी पर पीएम पीएम मोदी ने देशवासियों को शुभकामनाएं दी।

पीएम मोदी ने सोशल मीडिया एक्स पर लिखा- आप सभी को जन्माष्टमी की अनेकानेक शुभकामनाएं। भगवान श्रीकृष्ण के दिव्य संदेशों में नि:स्वार्थ कर्म की अद्भुत प्रेरणा निहित है, जिसने मानवता का निरंतर मार्गदर्शन किया है। उनकी भक्ति और उपासना को समर्पित यह पावन अवसर हर किसी के जीवन में सकारात्मक ऊर्जा और शक्ति का संचार करे, यही कामना है। जय श्रीकृष्ण!

केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने भी देशवासियों को श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की बधाई दी है। अमित शाह ने सोशल मीडिया एक्स पर लिखा- समस्त देशवासियों को ‘श्रीकृष्ण जन्माष्टमी’ के पावन पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं। धर्म, नीति और लोककल्याण के प्रतीक योगेश्वर भगवान श्रीकृष्ण सभी पर अपनी कृपा बनाए रखें। जय श्री कृष्ण 🙏

दिल्ली सीएम रेखा गुप्ता ने सोशल मीडिया एक्स पर लिखा- ।।ॐ नमो भगवते वासुदेवाय नमः।। श्री कृष्ण जन्माष्टमी के पावन अवसर पर आप सभी को हार्दिक बधाई एवं मंगलकामनाएं। द्वारकाधीश भगवान श्री कृष्ण की कृपा से प्रत्येक घर में सुख, शांति और समृद्धि का वास हो। उनका जीवन और श्रीमद्भगवद्गीता का शाश्वत संदेश हमें धर्म, कर्तव्य और लोककल्याण के पथ पर सदैव दृढ़ रखे। जय श्री कृष्ण!

दिल्ली सीएम ने आगे लिखा- नंद के आनंद भयो, जय कन्हैया लाल की! श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के पावन पर्व पर आप सभी को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। मुरलीधर श्रीकृष्ण का जीवन प्रेम भी सिखाता है, कर्तव्य भी और धर्म के पथ पर अडिग रहने का साहस भी। द्वारकाधीश की कृपा से हर घर में सुख, शांति, समृद्धि और आनंद का वास हो, यही प्रार्थना है। जय श्रीकृष्ण!

‘इस्लाम सब धर्मों में श्रेष्ठ, सबको मस्जिद जाना चाहिए…’, कर्नाटक के शिक्षा मंत्री बसवराज रायरेड्डी का बयान, कहा- मक्का जाना चाहता हूं, BJP भड़की

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m