PM Modi Greets Nation On Raksha Bandhan: रक्षाबंधन पर पीएम मोदी ने देशवासियों को बधाई दी है। इस दौरान पीएम मोदी ने देश को खास मैसेज भी दिया है। पीएम मोदी ने सोशल मीडिया एक्स पर लिखा- रक्षाबंधन की बहुत-बहुत शुभकामनाएं। यह पावन पर्व आप सभी के जीवन में खुशहाली, समृद्धि और सफलता लेकर आए। स्नेह, अपनत्व और आपसी विश्वास की डोर सदैव अटूट बनी रहे, यही कामना है।

वहीं केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने भी देशवासियों को राखी पर शुभकामनाएं दी है। अमित शाह ने सोशल मीडिया एक्स पर लिखा- समस्त देशवासियों को भाई-बहन के अटूट स्नेह और विश्वास को समर्पित ‘रक्षाबंधन’ के पावन पर्व की हार्दिक शुभकामनाएँ। यह पर्व सभी के जीवन में सुख, शांति और समृद्धि लेकर आए।

बता दें कि भाई-बहनों के प्यार का प्रतिक रक्षाबंधन आज पूरे देश में धूमधाम से मनाया जा रहा है। बहनें भाईयों के कलाई पर राखी बांधकर मुंह मीठा करा रहीं हैं। वहीं भाई अपनी बहनों को हर कदम पर उनकी रक्षा करने का वचन दे रहे हैं।

पीएम मोदी ने मेलोनी को Melody Toffee गिफ्ट दी, खुशी से झूम उठी इटली की प्रधानमंत्री

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m