परेवज खान, जगाधरी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की हालिया अपील पर कांग्रेस नेता राहुल गांधी के बयान को लेकर सियासत तेज हो गई है। इसी मुद्दे पर हरियाणा के कैबिनेट मंत्री श्याम सिंह राणा ने कांग्रेस और राहुल गांधी पर जमकर निशाना साधा।

जगाधरी में आयोजित सोमनाथ स्वाभिमान कार्यक्रम में पहुंचे मंत्री श्याम सिंह राणा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दूरदर्शी नेता हैं, जो आने वाले समय की चुनौतियों को पहले ही भांप लेते हैं और उसी के अनुसार देश को दिशा देने का काम करते हैं। वहीं राहुल गांधी पर तंज कसते हुए उन्होंने कहा कि उनका काम सिर्फ लोगों को बहकाना है।

वीओ: जगाधरी में आयोजित सोमनाथ स्वाभिमान कार्यक्रम में शिरकत करने पहुंचे हरियाणा सरकार के कैबिनेट मंत्री श्याम सिंह राणा ने मीडिया से बातचीत के दौरान कई अहम मुद्दों पर अपनी प्रतिक्रिया दी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की आत्मनिर्भर भारत को लेकर की गई अपील पर मंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हमेशा देशहित में फैसले लेते हैं और दूरदृष्टि के साथ काम करते हैं।

मोदी परिस्थितियों को पहले ही भांप लेते हैं

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देश के ऐसे नेता हैं जो पहले ही परिस्थितियों को भांप लेते हैं। उन्होंने आत्मनिर्भर भारत का संदेश देकर देशवासियों को मजबूत बनने की दिशा दिखाई है।

राहुल गांधी के बयान पर पलटवार करते हुए मंत्री श्याम सिंह राणा ने कहा कि कांग्रेस पार्टी का इतिहास लोगों को भ्रमित करने का रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस केवल जनता को गुमराह करने का काम करती है, जबकि भाजपा लोगों को जागरूक और मजबूत बनाने का प्रयास कर रही है

नगर निगम चुनाव को लेकर भी मंत्री श्याम सिंह राणा का बड़ा दावा

नगर निगम चुनाव को लेकर भी मंत्री श्याम सिंह राणा ने बड़ा दावा किया। उन्होंने कहा कि हरियाणा में होने वाले नगर निगम चुनावों में भाजपा के उम्मीदवार भारी बहुमत से जीत दर्ज करेंगे। मंत्री ने कहा कि भाजपा ने बूथ स्तर तक अपनी संगठनात्मक मजबूती बनाई है, जबकि कांग्रेस केवल परिवारवाद की राजनीति में उलझी हुई है। उन्होंने कहा कि भाजपा ने अपना बूथ मजबूत किया है, कार्यकर्ता मजबूत किए हैं, लेकिन कांग्रेस ने सिर्फ अपना परिवार मजबूत करने का काम किया है।

सफाई कर्मचारियों के मुद्दे मंत्री की प्रतिक्रिया

इस दौरान हड़ताल पर बैठे सफाई कर्मचारियों के मुद्दे पर भी मंत्री श्याम सिंह राणा ने प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि सफाई कर्मचारी समाज का महत्वपूर्ण हिस्सा हैं और सरकार को उनकी समस्याओं का समाधान गंभीरता से करना चाहिए।

जगाधरी में आयोजित सोमनाथ स्वाभिमान कार्यक्रम में बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता और स्थानीय लोग मौजूद रहे। कार्यक्रम के दौरान मंत्री श्याम सिंह राणा ने समाज के लोगों को एकजुट रहने और सामाजिक मूल्यों को मजबूत करने का संदेश भी दिया।