जालंधर. आज पीएम मोदी एम मोदी जालंधर दौरे पर थे, इस दौरान उनका अलग ही रूप देखने को मिला. हरे रंग की पगड़ी में मोदी का मैजिक पंजाब में भी नजर आया. उन्होंने जालंधर में कई सौगात देने के साथ साथ कांग्रेस और आप पर भी निशाना साधा है. प्रधानमंत्री ने जालंधर दौरे पर 5470 करोड़ की रेल व सड़क परियोजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास किया.
प्रधानमंत्री ने यहां से 75 अमृत भारत स्टेशनों का वर्चुअल उद्घाटन किया. पीएम मोदी ने कहा हमारी सरकार पंजाब में नहीं है लेकिन फिर भी हम राज्य के विकास के लिए कोई कसर नहीं छोड़ रहे.
प्रधानमंत्री ने कहा कि जालंधर को विश्व में स्पोर्टस हब बनाएगें. मोदी ने अपने संबोधन में कहा कि पंजाब के युवाओं में खेलों को लेकर जोश और जज्बा है. हमारी सरकार ने खेलो इंडिया योजना खेलों को बढ़ावा देने के लिए शुरू की थी. वहीं, जालंधर को विश्व में स्पोर्टस हब के रूप में पहचान दिलाना हमारा लक्ष्य है. पंजाब के खेल के उत्पाद विदेशों में निर्यात हों यह हमारा लक्ष्य है जिससे पंजाब और देश की अर्थव्यवस्था को बल मिलेगा.
कांग्रेस पर साधा निशाना
पीएम मोदी मंच पर हरी पगड़ी पहने नजर आए. उन्होंने अपने संबोधन में कांग्रेस पर हमला बोलते हुए कहा कि रेलवे का जो कायाकल्प अब हुआ है. यह काम पुरानी सरकारों में हो जाना चाहिए था लेकिन पुरानी सरकारों की प्राथमिकता में ये काम ही नहीं था. उन्होंने कहा पंजाब कांग्रेस में कुर्सी की लड़ाई चल रही है.
पीएम मोदी ने पंजाब की मान सरकार पर भी जमकर हमला बोला. उन्होंने कहा पंजाब में नशा तस्करी का धंधा और गैंगवार किसी से छिपे नहीं हैं. पंजाब महाराजा रणजीत सिंह की धरती है. उनके राज में पंजाब में शांति थी. उन्होंने कहा पंजाब की सत्ता में बैठे लोग देश की राजनीति बदलने का दावा कर रहे हैं लेकिन ना उनकी नियत साफ है ना वो ईमानदार हैं. पंजाब की आप सरकार केंद्र की योजनाओं पर अपना स्टिकर लगा रही है.

इन ट्रेनों को दिखाई हरी झंडी
पीएम मोदी ने दिल्ली-अमृतसर-कटरा एक्सप्रेव, अमृतसर-वाराणसी एक्सप्रेस ट्रेन, करतौली पंजाब-अंबाला एक्सप्रेस ट्रेन सेवा, दौलतपुर चौक-करतौल पंजाब न्यू रेल लाइन का शुभारंभ किया. ये सेवाएं पंजाब, हरियाणा, हिमाचल प्रदेश के बीच संपर्क को मजबूत करेंगी.
- Jharkhand SIR: झामुमो 24 जिलों में करेगा पुतला दहन, मुख्य चुनाव आयुक्त को हटाने की मांग, आयोग की कार्यप्रणाली पर उठाए सवाल
- केसी वेणुगोपाल के खिलाफ आपत्तिजनक पोस्टः फेसबुक पर AICC के महासचिव पर गई टिप्पणी, पांच लोगों के खिलाफ मामला दर्ज
- Honda की नई कॉम्पेक्ट SUV में दिखेगा बड़ा बदलाव, जानिए क्या है कंपनी की नई रणनीति
- उज्जैन में शाही मस्जिद तोड़ने के दौरान हंगामा: भीड़ ने किया पथराव, पुलिस ने छोड़े आंसू गैस के गोले-प्रदर्शनकरियों को खदेड़ा
- ब्रिटेन में US बेस के पास पांच लोग गिरफ्तार, ट्रंप का दावा- “बड़ा नुकसान” करने की थी तैयारी


