जींद। 17 जुलाई को प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के जींद दौरे और भारत की पहली हाइड्रोजन ट्रेन के शुभारंभ प्रस्तावित कार्यक्रम को लेकर भारतीय जनता पार्टी ने संगठनात्मक तैयारियां तेज कर दी हैं। इसी क्रम में प्रदेश अध्यक्ष डॉ. अर्चना गुप्ता ने जींद में पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं के साथ बैठक कर कार्यक्रम की तैयारियों की समीक्षा की तथा आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
बैठक में डॉ. अर्चना गुप्ता ने कार्यकर्ताओं से कार्यक्रम को ऐतिहासिक बनाने के लिए व्यापक जनसंपर्क करने और अधिक से अधिक लोगों की सहभागिता सुनिश्चित करने का आह्वान किया। उन्होंने प्रदेशवासियों को भी 17 जुलाई को जींद पहुंचकर कार्यक्रम में शामिल होने का निमंत्रण दिया।
बैठक में हरियाणा विधानसभा के उपाध्यक्ष डॉ. कृष्ण लाल मिड्ढा, संगठन महामंत्री फणीन्द्रनाथ शर्मा, कैबिनेट मंत्री कृष्ण कुमार बेदी, राज्यसभा सांसद संजय भाटिया, प्रदेश महामंत्री सुरेंद्र पूनिया, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष मोहन लाल बड़ौली, जिला अध्यक्ष तेजेंद्र ढुल, बिजेंद्र मलिक और अशोक सैनी, विधायक दादा राजकुमार गौतम, विधायक देवेंद्र अत्री, पूर्व मंत्री कैप्टन अभिमन्यु, योगेश बैरागी सहित अनेक वरिष्ठ पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।

उल्लेखनीय है कि भाजपा इस कार्यक्रम को संगठनात्मक दृष्टि से भी महत्वपूर्ण मान रही है और इसके लिए प्रदेशभर में तैयारियां तेज कर दी गई हैं। प्रस्तावित कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के भारत की पहली हाइड्रोजन ट्रेन को हरी झंडी दिखाने की संभावना है।
- सड़क निर्माण और रखरखाव में लापरवाही पर हाईकोर्ट की सख्त टिप्पणी, मुख्य सचिव को आदेश के पालन की जानकारी देने के निर्देश
- इंदौर एयरपोर्ट पर फ्लाइट से उतारी गई युवती और दो युवक! लापता होने की शिकायत के बाद CISF की कार्रवाई, परिजनों ने जताई ‘लव जिहाद’ की आशंका , मुंबई जाने की तैयारी में थे तीनों
- नीला ड्रम हत्याकांड: DNA टेस्ट तक कराने को तैयार नहीं सौरभ का परिवार, जानिए जेल में जन्मी बच्ची का अब क्या होगा?
- IND vs WI 4th T20I: वेस्टइंडीज ने भारत को 24 रन से हराया, संजू की फिफ्टी बेकार, कीमो पॉल ने झटके 5 विकेट, सीरीज 2-2 से बराबर
- पटना के बोरिंग रोड में Shriram Finance के नए BU ऑफिस का उद्घाटन, मंत्री लेशी सिंह और डॉ. सत्यजीत सिंह रहे मौजूद

