PM Modi On LPG Gas Crisis: पश्चिम एशिया में जारी संघर्ष (ईरान-अमेरिका-इजरायल युद्ध) और स्ट्रेट ऑफ होर्मुज (Strait of Hormuz) बंद होने के कारण देश में जारी गैस संकट पर पीएम मोदी ने सख्त मैसेज दिय़ा है। पीएम मोदी ने मंत्रियों से ईरान संकट को देखते पर देश के अंदर के हालात पर लगातार नजर रखने को कहा है। उन्होंने कहा कि जो लोग मौजूदा स्थिति में अफवाह फैलाकर घबराहट की स्थिति बनाने की कोशिश कर रहे हैं, उन पर कड़ी नजर रखने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि संभावित संकट को लेकर भारत की तैयारियां बहुत मजबूत हैं।

बता दें कि स्ट्रेट ऑफ होर्मुज दुनिया के सबसे महत्वपूर्ण समुद्री मार्गों में से एक है। यहां से वैश्विक तेल और प्राकृतिक गैस का 20% हिस्सा गुजरता है। इसी रास्ते से भारत का 90% तेल और प्राकृतिक गैस खाड़ी देशों से आता है। स्ट्रेट ऑफ होर्मुज बंद होने के कारण भारत में एलपीजी सिलेंडर क्राइसिस देखने को मिल रहा है।

सूत्रों के अनुसार, पीएम मोदी ने गुरुवार को अपने मंत्रियों से ईरान संकट को देखते पर देश के अंदर के हालात पर लगातार नजर रखने को कहा है। उन्होंने कहा कि जो लोग मौजूदा स्थिति को घबराहट की स्थिति बनाने की कोशिश कर रहे हैं, उन पर कड़ी नजर रखने की जरूरत है। साथ ही मंत्रियों को सोशल मीडिया पर एक्टिव होना होगा और विपक्ष के प्रचार का आक्रामक तरीके से जवाब देना चाहिए।

भारत की तैयारी अन्य देशों से अच्छीः PM मोदी

मंत्रियों में आत्मविश्वास बनाए रखने की बात करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि मंत्रियों को ऐसे किसी भी प्रचार का जवाब देते समय आत्मविश्वास बनाए रखना होगा। यह ऐसी स्थिति है जो सिर्फ एक देश नहीं बल्कि पूरी दुनिया को प्रभावित करती है।उन्होंने कहा कि भारत की तैयारियां बहुत मजबूत हैं। हमारे पड़ोसी देशों और कई अन्य देशों की तुलना में भारत की तैयारी मजबूत और बेहतर है।

लोगों से नहीं घबराने की अपील की

इससे पहले पीएम मोदी ने कल बुधवार को तमिलनाडु में जनसभा को संबोधित करते हुए लोगों से नहीं घबराने की अपील की और जनहित की रक्षा का आश्वासन दिया। तमिलनाडु में NDA की रैली को संबोधित करते हुए उन्होंने एलपीजी संकट से जल्द निपटने का भरोसा जताया, जहां कमर्शियल एलपीजी की कमी ने देश के होटल क्षेत्र को बुरी तरह प्रभावित किया है। पीएम मोदी ने अप्रत्यक्ष रूप से गैस संकट का जिक्र करते हुए कहा, “मैं लोगों से अपील करना चाहता हूं कि हम केवल सही और सत्यापित जानकारी ही फैलाएं।

 स्ट्रेट ऑफ होर्मुज से पार होंगे भारतीय जहाज

इधर ईरान की ओहोर्मुजर से जलडमरूमध्य (Strait of Hormuz) के जरिए अंतरराष्ट्रीय नौवहन को बंद करने या बाधित करने की कोशिश के बीच भारत को बड़ी कामयाबी मिली है। इस समुद्री मार्ग से जहाजों के आवागमन को लेकर विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने अपने ईरानी समकक्ष अब्बास अराघची के साथ उच्च स्तरीय बातचीत की। बातचीत के बाद, ईरान भारत के लिए होर्मुज जलडमरूमध्य का रास्ता खोलने को राजी हो गया है। ईरान अब भारत के झंडे वाले टैंकरों को गुजरने देगा।

यह भी पढ़ेंः- ‘एक मूर्ख की वजह से देश इतना नुकसान नहीं झेल सकता…,’ किरेन रिजिजू का राहुल गांधी पर करारा वार, बोले- अब हर बिल पास कराएगी सरकार

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m