चण्डीगढ़: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एक बार फिर से पंजाब का दौरा करने वाला है, हालांकि इसकी अधिकारिक पुष्टि अभी पीएमओ से नहीं मिली है. लेकिन खुद इसकी जानकारी केंद्रीय राज्य मंत्री रवनीत बिट्टू ने दी है. उन्होंने कहा है कि जल्दी ही प्रधानमंत्री एक बार फिर से पंजाब के दौरे में होंगे. उन्होंने कहा है कि इस महीने ही यह दौरा संभव हो सकता है.
आपको बता दें कि इससे पहले पीएम मोदी 1 फरवरी को जालंधर पहुंचे थे। जहां उन्होंने में डेरा सचखंड बल्लां में माथा टेका और संत निरंजन दास से मुलाकात की थी. यह दौरा 2027 के विधानसभा चुनावों से पहले दोआबा क्षेत्र में दलित वोटर्स को साधने के लिए भाजपा की एक बड़ी रणनीति का हिस्सा माना गया था. अब इस महीने फिर से मुख्यमंत्री का पंजाब दौरा चर्चा का विषय बन सकता है.

आपको बता दें कि भाजपा लगातार पंजाब में एक्टिव नजर आ रही है. भाजपा के आला नेताओं का पंजाब दौरा हर दृष्टि से अहम माना जा रहा है. वहीं दूसरी ओर पीएम के पंजाब दौरे की खबर आ भाजपा कार्यकर्ताओं और पंजाब के भाजपा नेताओं में ऊर्जा भर दिया है. हालांकि अभी पीएम के दौरे की डेट समाने नहीं आई है.
- दिवाली और छठ पर प्रवासियों के लिए खुशखबरी, दिल्ली-पटना के बीच दौड़ेगी 16 कोच वाली वंदे भारत स्पेशल
- नूंह में टनल धंसने के 3 दिन बाद कमेटी बनी, किसानों ने रखी ये मांग
- बिहार में नवंबर से शुरू होगी धान की खरीद, CM सम्राट ने 50 लाख मीट्रिक टन खरीद का रखा लक्ष्य
- CM रेखा गुप्ता ने मुखर्जी नगर का किया औचक निरीक्षण, छात्रों की समस्याओं पर लिया फीडबैक
- मंत्री दीपक प्रकाश बोले- वोट चोरी के सबूत हैं तो कोर्ट जाएं, बगावत करने वालों पर होगी सख्त कार्रवाई!

